दो दिन के कोरोना कफ्र्यू के बाद बाजार में उमड़ी भीड़।
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। दो दिन के कोरोना कर्फ्यू के बाद सोमवार को बाजार खुले तो लोगों की भारी भीड़ खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी। बाजार में सामाजिक दूरी तार-तार नजर आई। स्थिति यह रही कि दिनभर बाजारों में जाम लगता रहा। बैंकों के बाहर भी सुबह से ग्राहकों की लाइनें नजर आईं। कुल मिलाकर कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे के बीच आमजन पूरी तरह लापरवाह दिखे। उन्हें न तो खुद की फिक्र थी न ही परिजनों की। अगर ऐसा होता शायद बाजार में भीड़ नहीं उमड़ती। आप से अपील है कि खुद और परिवार की सुरक्षा के लिए बिना वजह घर से बाहर न निकलें। स्थिति यह रही कि तांगा स्टैंड के पास तो निकला मुश्किल हो रहा था। इसी तरह सब्जी मंडी, लेनगंज में भी भीड़ रही। दुकानदार भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नजर नहीं आए।
इलाहाबाद बैंक खुलते ही लगी भीड़
स्टेशन रोड स्थित इलाहाबाद बैंक शाखा खुलते ही ग्राहकों की भीड़ लग गई। भीड़ में युवा, बुजुर्ग हर वर्ग के लोग शामिल थे। न तो यहां कोई थर्मल स्क्रीनिंग करने वाला था, न ही हाथों को सैनिटाइज कराने वाला। ग्राहक एक-दूसरे से सट कर खड़े हुए थे।