फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झोलाछाप से उपचार ले रही महिला की मौत

विज्ञापन
मृतका पूनम का फाइल फोटो - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
कुरावली। झोलाछाप के पास उपचार के लिए पहुंची एक महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने हंगामा काटा। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं झोलाछाप फरार हो गया है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम हटऊ मुबारकपुर निवासी रोहित उर्फ सोनू कुमार की पत्नी पूनम को बीते तीन दिन पहले अचानक शरीर में दर्द हुआ तो सोनू द्वारा पूनम को ग्राम शरीफपुर तिमनपुरा तिराहा के पास दुकान किए झोलाछाप को दिखाया। झोलाछाप ने पूनम को सही करने की गारंटी ले ली। झोलाछाप इलाज करता रहा वहीं महिला को परेशानी भी बढ़ती रही। सोमवार को महिला की हालत गंभीर हुई तो झोलाछाप चिकित्सक के हाथ-पैर फूल गए और उसने महिला के परिजनों से महिला को एटा में दिखाने के लिए कहा।
जब तक महिला के परिजन महिला को एटा जाने की तैयारी करते तब तक महिला ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद परिजनों ने यहां हंगामा शुरू कर दिया। पति रोहित ने झोलाछाप पर महिला को गलत इंजेक्शन देकर मारने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। इस पर मौके पर पहुंचे उप निरीक्षक अजय सिंह मलिक ने तहरीर लेते हुए महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। महिला की मृत्यु होते ही परिजनों का आक्रोश देख कर झोलाछाप चुपके से मौके से फरार हो गया। पुलिस झोलाछाप की तलाश कर रही है। अजय सिंह ने बताया कि शुरुआत जांच में जानकारी मिली है कि इलाज करने वाले के पास न तो मेडिकल की डिग्री है, न ही उसका पंजीकरण है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें