फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: आज सुबह भरकर रख लें पानी...दो दिन रहेगी परेशानी, इन क्षेत्रों में रहेगा संकट; शिफ्ट होनी है पाइपलाइन

Fri, 27 Jun 2025 12:03 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम 27 जून की सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा, जो 28 जून की रात तक चलेगा। इस वजह से शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी।
विज्ञापन
जल संकट, Water crisis - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में नगला हरमुख, नगला छिद्दा, मोतिया की बगीची, महाराणा प्रताप कॉलोनी, स्टाफ क्वार्टर, वसंत टाकीज, सेंट पीटर्स कॉलोनी, घटिया आजम खां, विजय नगर समेत क्षेत्रों के रहने वाले लोग शुक्रवार सुबह जलापूर्ति के समय जरूरत का पानी भरकर रख लें। अब उन्हें रविवार सुबह ही पानी मिल पाएगा।
विज्ञापन


दरअसल, लंगड़े की चौकी नाले के अंदर से निकल रही पानी की 18 इंच व्यास की राइजिंग मेन लाइन को शिफ्ट करने का काम 27 जून की सुबह 10 बजे से शुरू किया जाएगा, जो 28 जून की रात तक चलेगा। इस वजह से शुक्रवार की शाम और शनिवार सुबह और शाम को जलापूर्ति नहीं हो पाएगी। रविवार सुबह ही जलापूर्ति बहाल हो सकेगी। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

जलकल विभाग के सचिव अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि मानसून में लंगड़े की चौकी नाले का प्रवाह पाइप लाइन के कारण न रुके, इसलिए पाइप लाइन को शिफ्ट किया जा रहा है। अगर पानी का संकट रहे तो जलकल विभाग से टैंकर मंगवाया जा सकता है।

- टैंकर मंगवाना हो तो यहां संपर्क करें
- टोल फ्री नंबर - 1800-2702722
- कंट्रोल रूम नंबर - 8192095401
- आशीष कुमार - 8192095302
- विनीत चौधरी - 8192095732
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें