फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ

Wed, 05 Feb 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मिलेट्स महोत्सव में लगी स्टॉल पर उत्पादों की जानकारी करते डीएम।
विज्ञापन
मैनपुरी। 2 दिवसीय जिला स्तरीय मिलेट्स महोत्सव का बुधवार को केवीके के प्रांगण में शुभारंभ हुआ। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने इसका उद्घाटन किया। जयवीर सिंह फार्मर प्रड्यूसर चंदरपुर को कृषि यंत्र अनुदान योजना के तहत ट्रैक्टर, सुपर सीडर, हैरो, कल्टीवेटर दिया गया।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुछ समय पूर्व अधिकांश लोग मोटे अनाज के रूप में जौ, ज्वार, बाजरा, रागी का प्रयोग करते थे। पहले सिंचाई के पर्याप्त साधन उपलब्ध नहीं थे। मोटे अनाज की खेती आसानी से हो जाती थी, उस समय लोगों को जानकारी नहीं थी कि यह अनाज स्वास्थ्य के लिए कितने लाभप्रद हैं। मोटे अनाजों में भरपूर पोषक तत्व होते हैं।
उन्होंने कहा, हरितक्रांति युग में धीरे-धीरे मोटे अनाज के स्थान पर गेहूं, चावल की खेती को बढ़ावा मिला। डीएम ने कहा कि किसानों मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा दें। इसमें उर्वरकों, सिंचाई की कम आवश्यकता होती है। मोटे अनाज को डाइट में शामिल करने से बीमारियां भी दूर होंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों से कहा कि संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ-साथ उनका लाभ किसानों को मिले। मुख्य विकास अधिकारी नेहा बंधु ने कहा कि मिलेट्स के लिए किसानों को जागरूक किया जाए। लोगों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए मिलेट्स बहुत ही लाभप्रद है।

मिलेट्स महोत्सव में कृषि, भूमि संरक्षण, सहकारिता, इफको, पशुपालन, मत्स्य, लघु सिंचाई, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण, समाज कल्याण, बेसिक शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह बाबा जाहरवीर, उन्नति प्रेरणा महिला स्वयं सहायता समूह, सतीश बीज भंडार आदि ने स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। सरस्वती विद्या मंदिर की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान जेडी कृषि संतोष कुमार, डीडी कृषि नरेंद्र कुमार त्रिपाठी, अपर जिला कृषि अधिकारी गौरव शाक्य, कृषि वैज्ञानिक डा. राम नगीना सिंह, डा. शौकत अली के अलावा अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें