फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रसव केंद्र में एएनएम ने बेटी संग लगाए ठुमके, वायरल हुई रील; देखकर अधिकारी भी गए चाैंक

Wed, 05 Feb 2025 10:24 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

मामला अधिकारियों के संज्ञान में आने पर एएनएम को प्रसव केंद्र से हटा दिया गया है। साथ ही जांच के लिए कमेटी का गठन भी कर दिया गया है।
 
विज्ञापन
प्रसव केंद्र में बनाई रील। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहाबाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद के प्रसव केंद्र में डांस करते हुए महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और उसकी बेटी का वीडियो वायरल हो गया। वायरल वीडियो में एक महिला स्वास्थ्य कर्मचारी और उसकी बेटी प्रसव केंद्र के अंदर फिल्मी गीतों पर डांस कर रही है।
विज्ञापन


महिला स्वास्थ्य कर्मी एएनएम बताई गई है। एक वीडियो में वह पास में कुर्सी पर बैठी दिख रही है। एक अन्य वीडियो में एएनएम भी रील बनाती दिख रही है। इसको लेकर लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। यह वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है। अधीक्षक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद डॉ. प्रमोद कुशवाहा ने बताया कि उस कर्मचारी की ड्यूटी प्रसव केंद्र से हटा दी गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि एएनएम के अपनी बेटी के साथ रील बनाने के तीन वीडियो वायरल हुए हैं। इसकी जानकारी पर सीएमओ ने जांच कमेटी बना दी है। ड्यूटी समय पर रील बनाने से मरीजों को दिक्कत भी हुई है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि जांच के लिए एसीएमओ डॉ. संजीव वर्मन, डॉ. जितेंद्र लवानियां और डॉ. माया गौतम को जिम्मेदारी दी है। नोटिस भी जारी किया गया है। वीडियो पुराना बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें