फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के सौदागर: अफगानिस्तान से लाई दो करोड़ की हेरोइन सहित चार गिरफ्तार, मुंबई से जुड़े तार

Tue, 13 Apr 2021 12:17 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

अफगानिस्तान से मंगाई गई हेरोइन की तस्करी की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस और एसटीएफ नौशहरा पुल पर पहुंची। यहां से चार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
अफगानिस्तान की हेरोइन सहित चार पकड़ने की जानकारी देते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान से तस्करी कर लाई गई आधा किलो हेरोइन के साथ चार आरोपियों को शिकोहाबाद पुलिस ने नौशहरा पुल के समीप से गिरफ्तार कर लिया। बरामद हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब दो करोड़ रुपये है। तस्करी के तार महाराष्ट्र से जुड़े हैं। गैंग का सरगना विगत दो साल से मुंबई की जेल में बंद है। उसके गुर्गे फिरोजाबाद में तस्करी का कारोबार करते थे। आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। 

विज्ञापन

चार तस्करों को पकड़ा
एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि अफगानिस्तान से मंगाई गई हेरोइन की तस्करी की सूचना पर शिकोहाबाद पुलिस और एसटीएफ नौशहरा पुल पर पहुंची। यहां थाना पुलिस और एसटीएफ की टीम ने घेराबंदी कर ओम डिग्री कॉलेज के समीप से चार तस्करों सुमित दिवाकर निवासी कनिकपुर थाना बरनाहल मैनपुरी, गोविंद यादव निवासी नगला खंदारी थाना सिरसागंज, संदीप और लव कुमार यादव निवासी नगला गुलाल थाना नगला खंगर को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से 464 ग्राम हेरोइन और पांच किलो गांजा बरामद किया गया।
दो करोड़ की हेरोइन
पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हेरोइन अफगानिस्तान से आई थी और यहां इसकी बिक्री होनी थी। हेरोइन की कीमत करीब दो करोड़ रुपये आंकी गई है। पुलिस ने एक कार को भी जब्त कर लिया। एसएसपी ने बताया कि गैंग का सरगना अशोक यादव नगला खंगर है, जो पिछले दो साल से मुंबई की जेल में बंद है। फिरोजाबाद में उसके कारोबार को सुमित चलाता था। सुमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सिरसागंज के धातरी स्थित एक होटल पर होती थी बिक्री
एसएसपी अजय कुमार पांडेय ने बताया कि सिरसागंज के गांव धातरी के समीप ढाबा है। यहां बड़ी संख्या में ट्रक चालकों का रुकना और खाना-पीना रहता है। इस ढाबे पर हेरोइन की बिक्री की जाती थी। यह काम आरोपी गोविंद यादव करता था। वहीं आरोपियों से बरामद कार सुमित की है, इसका प्रयोग तस्करी के लिए किया जाता था। 

जानलेवा हमले का आरोपी है संदीप
एसएसपी अजय पांडेय ने बातया कि नगला गुलाल निवासी संदीप जानलेवा हमले का आरोपी है। उसके खिलाफ नगला खंगर थाने में एक मुकदमा दर्ज है। शेष आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। 

ये भी पढ़ें: नशे का कारोबार: आगरा के दवा माफिया पंकज गुप्ता सहित आठ के खिलाफ चार्जशीट दाखिल

ये भी पढ़ें: आगरा में कोरोना का कहर: 35 साल के संक्रमित युवक की मौत, 24 घंटे में 130 नए मरीज मिले
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें