फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: दोस्त को बचाते वक्त गंगा में डूबने से दो चचेरे भाइयों की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 22 May 2021 03:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां दोस्त को बचाने वक्त गंगा में डूबकर दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
राहुल और सचिन के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज जनपद के थाना गंजडुंडवारा क्षेत्र में कादरगंज घाट पर शनिवार की सुबह दो युवक गंगा में डूब गए। गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को निकाला गया। मृतक युवक रिश्ते में चचेरे भाई थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी मिलने के बाद एसडीएम पटियाली रविंद्र कुमार और क्षेत्राधिकारी (सीओ) दीप कुमार पंत ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे ग्राम छितैरा बहरोजपुर निवासी 32 वर्षीय राहुल पुत्र ओमवीर, उसका चचेरा भाई सचिन पुत्र श्यामवीर (22) और गांव का सुरजीत पुत्र धनपाल (22) कादरगंज गंगा में नहाने गए थे। तीनों नहाते-नहाते गंगा में गहरे पानी में चले गए। जहां सुरजीत डूबने लगा। उसको डूबता देख सचिन और राहुल उसको बचाने का प्रयास करने लगे। 

सुरजीत की बची जान
सुरजीत तो सुरक्षित गंगा से बाहर आ गया, लेकिन राहुल और सचिन गंगा में डूब गए। गंगा में दोनों युवकों के डूबने की सूचना मिलते ही घाट पर परिजन और ग्रामीण पहुंच गए। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंच गई। गोताखोरों की मदद से दोनों के शवों को तलाश लिया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। ग्रामीणों ने बताया गया कि सचिन और राहुल चचेरे भाई थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों दिल्ली में रह कर जॉब करते थे। कोविड महामारी के चलते दोनों युवक गांव आ गए थे। शनिवार को वे सुरजीत के साथ गंगा नहाने चले गए। गंगा में डूब रहे सुरजीत को बचाते वक्त राहुल और सचिन हादसे के शिकार हो गए। दोनों के डूबने की खबर मिलते ही परिवार के लोग रोते बिलखते गंगा घाट पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अधिकारियों ने घटना के संबंध में जानकारी ली है। 


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें