बाह/फतेहाबाद (आगरा)। बुखार से बृहस्पतिवार को दो और बच्चों की मौत हो गई। बाह के गुमान सिंह पुरा गांव में दिनेश चंद्र की बेटी सोनम (4) और बहौली अहीर के श्यामो गांव में सात माह के अशोक पुत्र बबलू की जान गई है।
परिजनों के मुताबिक 19 अक्टूबर को सोनम को बुखार आने पर परिजन जरार के झोलाछाप से इलाज करा रहे थे। बुधवार को हालत बिगड़ने पर एसएन मेडिकल कॉलेज ले गए थे। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। गुमान सिंह पुरा गांव में अब तक पांच बच्चों समेत आठ लोगों की बुखार से मौत हो चुकी है।
वहीं श्यामो गांव में अशोक के पिता बबलू के मुताबिक बेटे को तीन दिन से उसे बुखार आ रहा था। पहले एक झोलाछाप से इलाज कराया गया। हालत बिगड़ने पर बृहस्पतिवार को आगरा ले जाते समय रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। संवाद