मैनपुरी। कस्बा बिछवां के गांव नगला मितकर में पशु चोरी के दौरान चोरों ने पथराव कर महिला को घायल कर दिया था। वारदात में शामिल दो बदमाशों को न्यायालय से फरार घोषित किया गया है। बृहस्पतिवार को पुलिस ने उनके घर पर नोटिस चस्पा किए हैं।
नगला मितकर में 25 फरवरी को गांव निवासी राजेश्वर के घर से पशु चोरी की वारदात हुई थी। चार पहिया वाहन से आए चार बदमाशों ने पशु चोरी की घटना को अंजाम दिया था। पीछा करने के दौरान पशु चोरों ने राजेश्वर व पत्नी सुषमा पर ईंट पत्थर से हमला किया था। हमले में सुषमा गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। उक्त मामले में जांच के दौरान प्रकाश में आए पशु चोर बल्दे निवासी ब्योंती खुर्द व इदरीश बंजारा निवासी निवासी सिकंदरपुर सदर कोतवाली अभी तक पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं। न्यायालय दोनों को फरार घोषित किया है। बृहस्पवितार को एसआई राकेश शर्मा ने दोनों के आवास पर फरार किए जाने के नोटिस चस्पा किए।