फतेहाबाद फोटो।फतेहाबाद निबोहरा मार्ग पर कार की टक्कर से घायल बाइक सवार अस्पताल में भर्ती
फतेहाबाद। थाना फतेहाबाद क्षेत्र के गांव प्रतापपुरा के पास शनिवार को सर्विस रोड पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो सगे भाई घायल हो गए।
पारौली सिकरवार निवासी रामवतार पुत्र रघुनाथ अपने भाई ओमपाल अपने निर्माणाधीन मकान पर जाने के लिए बाइक से फतेहाबाद आ रहे थे। प्रतापपुरा गांव के पास एक्सप्रेस-वे की पुलिया पर सर्विस रोड क्रॉस कर रहे थे, तभी फतेहाबाद की ओर से आ रही एक कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों भाई सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद एसएन हाॅस्पिटल रेफर कर दिया गया।