फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 किलो प्रतिबंधित मीट के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। क्षेत्र में 80 किलो प्रतिबंधित मीट के साथ दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबकि दो आरोपी मौके से भाग गए। पुलिस ने पशु वध के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण भी मौके से बरामद कर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम करकेट में अवैध रूप से पशुवध किए जाने की जानकारी पुलिस को मिली। जिसकी जानकारी पर पुलिस बताए गए स्थान पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर मौके से आरोपी भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर फिरासत एवं सदाकत निवासी मोहल्ला पूरब थोक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में भाग गए आरोपियों के नाम सोएब एवं जफर निवासी पूरब थोक बताए गए। पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित मीट को बरामद कर दफना दिया और सैंपल को लैब भेजा है। कोतवाली प्रभारी अनूप कुमार भारती ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें