फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 कंपनी सीआरपी कराएगी जिले में चुनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। जिले की तीनों विधानसभा में तीसरे चरण में 20 फरवरी को होने वाले चुनाव में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रीय पुलिस बल, पीएसी के अलावा पुलिस कर्मी व होमगार्ड के जवान चुनाव में लगाए जाएंगे। जिले के लिए फोर्स आने के बाद पुलिस महकमा ने इनकी ड्यूटी लगाने की तैयारियां में लग गया है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के लिए जिले को 46 कंपनी सीआरपी एवं 2 कंपनी पीएसी के अलावा 2900 पुलिसकर्मी व 2500 होमगार्ड भी अलॉटमेंट किए गए हैं। इन जवानों को ठहराने के लिए जिले में स्थलों का चयन पुलिस प्रशासन ने पहले ही कर लिया था। इसके साथ ही सभी व्यवस्थाओं को भी परख लिया गया था, जहां जो कमी थी उनको दुरस्त भी करा दिया गया। जिले को यह फोर्स 15 फरवरी से मिलना शुरू हो जाएगा। किस बूथ पर कितना फोर्स तैनात किया जाएगा। यह बूथ की संवेदनशीलता पर निर्भर करेगा। पुलिस महकमे ने इसके हिसाब से खाका खींचना शुरू कर दिया है ताकि समय से इनको बूथों पर तैनात किया जा सके। इसके साथ ही जिले में फोर्स का फ्लेग मार्च भी कराया जाएगा।
विज्ञापन

जिले में 15 फरवरी से फोर्स की आमद शुरू हो जाएगी। फोर्स को ठहराने के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। -रोहन प्रमोद वोत्रे, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें