फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: महिला ने शारीरिक संबंध बनाने के बहाने ग्रामीण को खेत में बुलाया, फिर की खौफनाक वारदात

Sat, 23 Oct 2021 06:50 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के मंगूरा गांव निवासी 50 वर्षीय दुकानदार ओमवीर की हत्या गांव की ही एक महिला ने अपने प्रेमी और उसके साथी के साथ मिलकर की थी। घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने शनिवार को महिला और आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर खुलासा कर दिया। 
विज्ञापन
आरोपी महिला और उसके प्रेमी का साथी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में हुई 50 वर्षीय ग्रामीण ओमवीर की हत्या का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। पुलिस के अनुसार गांव की ही महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की थी। ओमवीर ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने आरोपी महिला और उसके प्रेमी के साथी को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त बांका बरामद कर लिया है। 

विज्ञापन


अछनेरा क्षेत्र के मंगूरा गांव निवासी ओमवीर का शव शुक्रवार की सुबह खेत में पड़ा मिला था। गला रेतकर उसकी हत्या की गई थी। एसएसपी मुनिराज जी. ने घटनास्थल पर मुआयना कर पुलिस टीमें खुलासे में लगाई थी। पुलिस ने गहनता से जांच कर गांव की ही एक महिला और सलमान पुत्र मैम्बर खान को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ की। इस पर दोनों ने सच उगल दिया। 

आगरा में हत्या से सनसनी: गला रेतकर ग्रामीण को मौत के घाट उतारा, खेत में मिला रक्तरंजित शव
विज्ञापन


ऐसे रची थी साजिश 
आरोपी महिला ने बताया कि गांव के युवक आमीन पुत्र साबुद्दीन के साथ उसके संबंध हैं। एक दिन दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में ओमवीर ने देख लिया था। इस पर महिला ने ओमवीर से कहा कि मेरे पति व किसी और को यह सब न बताए। उसने ओमवीर को शारीरिक संबंध बनाने का प्रलोभन दिया। महिला ने बताया कि गुरुवार रात बाजरे के खेत में ओमवीर को मिलने बुलाया था।
विज्ञापन


खेत में घात लगाए बैठे सलमान ने ओमवीर को मुंह बंदकर गिरा लिया। आमीन ने बांके से गर्दन पर ताबड़तोड़ प्रहार कर हत्या कर दी। इसके बाद मौके से आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने आरोपी सलमान और महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आमीन फरार है। उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस ने मौके हत्या में प्रयुक्त बांके को बरामद किया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें