फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाभी के हत्यारोपी देवर सहित दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। औंछा की थाना पुलिस ने भाभी के हत्यारोपी सहित नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बुधवार को पकड़े गए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया। 16 अक्तूबर को आरोपी ने फावड़ा मारकर वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव दिलीपपुर निवासी 48 वर्षीय रामवती 16 अक्तूबर को खेत में पानी लगाने के लिए गईं थीं। तभी वहां नाली खोदने को लेकर विवाद हो गया था। देवर सर्वेश, देवरानी सुषमा व देवर के पुत्र शिवम, नितिन और पुत्री काजल ने रामवती को लाठी डंडे से पीटा और फावड़ा मारकर हत्या कर दी थी।
बुधवार को पुलिस ने आरोपी देवर सर्वेश व पत्नी सुषमा को ईशन नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। शेष आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें