फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला उपचुनावः पुलिस चेकिंग में कार से मिले 50 लाख रुपये, मतदान से पहले बांटने की आशंका

Sat, 31 Oct 2020 12:12 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होना है। इससे पहले पुलिस को चेकिंग के दौरान कार से लाखों की नगदी मिली है। 
विज्ञापन
पुलिस चेकिंग में बरामद कैश और इनोवा कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद जनपद में टूंडला विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर की जा रही पुलिस चेकिंग के दौरान शुक्रवार की रात टूंडला-एटा मार्ग पर पचोखरा थाना पुलिस ने एक इनोवा गाड़ी से 50 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने नगदी को ट्रेजरी में जमा कराते हुए इनकम टैक्स विभाग को जानकारी दी है।
विज्ञापन

 
थाना पचोखरा प्रभारी संजय सिंह शुक्रवार रात को टूंडला-एटामार्ग पर टूंडला थाना की सीमा पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने इनोवा गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी में बड़ी मात्रा में नगदी मिली। पुलिस धनराशि को थाने में लेकर आई, अंदेशा था कि कहीं धनराशि का प्रयोग चुनाव में तो नहीं किया जा रहा है। थाने में गिनती करने पर कुल नगदी 50 लाख रुपये निकली। 



थाना प्रभारी संजय ने बताया कि उक्त धनराशि राम कैलाश गुप्ता निवासी मोहल्ला मोहन, सहावर गेट कासगंज से बरामद हुई है। राम कैलाश ने बताया कि उनका देशी घी का काम है और भारत घी नाम से जाना जाता है। कहना है कि वे पेमेंट लेकर लौटे हैं। पेमेंट कहां-कहां से लिया है, इसकी जानकारी नहीं दे सके। फिलहाल कैश सरकारी खजाने में जमा कराते हुए इसकी जानकारी अधिकारियों व आयकर विभाग को दे दी गई है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- अधिवक्ता हत्याकांडः जिसे जिगरी दोस्त समझा, उसी ने ले ली जान, दस दिन पहले रची थी हत्या की साजिश


एसएसपी सचिन्द्र पटेल का कहना है कि इनोवा कार से मिली नगदी के कासगंज जिले के सहावर गेट निवासी राम कैलाश गुप्ता की है। वह व्यापारी हैं। स्टेटिक मजिस्ट्रेट से कैश के संबंध में जानकारी कराई जा रही है। आयकर विभाग को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। आयकर विभाग की टीम भी जांच करेगी।

विज्ञापन



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें