फिरोजाबाद। देवोत्थान एकादशी पर तुलसी-सालिगराम के विवाह की धूम रही। शहर के बड़े हनुमान मंदिर से बैंडबाजों के साथ सालिग्राम की बारात निकाली गई। श्रद्धालु बैंडबाजों की धुनों पर थिरकते नजर आए। मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराने के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। शहर के अन्य मंदिरों में भी तुलसी-सालिग्राम के विवाह का आयोजन किया गया।
श्री सिद्धेश्वरनाथ सेवा समिति महिला मंडल द्वारा तुलसी-सालिग्राम का विवाह का आयोजन श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर प्रांगण स्थित बड़े हनुमान मंदिर पर किया गया। इस दौरान सालिग्राम की भव्य बारात बड़े हनुमान मंदिर से शुरू हुई। इसके बाद बारात ने आसपास भ्रमण किया। बारात में पंडित हरिदत्त पंत, पंडित उत्तरदत्त पंत, शिवकुमार पंडित, हरिओम शास्त्री श्री सिद्धेश्वरनाथ महादेव मंदिर महिला मंडल समिति से जुड़े विवेेक अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, अजय अग्रवाल, अंशुल अग्रवाल, पार्षद हरिओम वर्मा, कार्तिक, देवांश, राजू कश्यप, मोहित, अमित, मंजू अग्रवाल, अंकित, शिखा अग्रवाल, तोषी, कमला शर्मा, नीलम, प्रीती, हिमांशु राठी, प्रशांत माहेश्वरी,नमन बंसल, सरला अग्रवाल,शिखा, नेहा, सीमा बंसल आदि मौजूद रहीं।
वहीं श्री बांके बिहारी महाराज मंदिर, राधाकृष्ण मंदिर द्वारिकाधीश महाराज मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मोहल्ला चौबान स्थित मोहन माता मंदिर पर देवोत्थान एकादशी पर तुलसी सालिगराम का विवाह विधिविधान से कराया गया। दूल्हा बने सालिगराम को आकर्षक ड्रेस पहनाई गई। पुरोहित रामदास भारद्वाज ने मंत्रोच्चारण के साथ विवाह कराया। माथुर चतुर्वेदी समाज की महिलाओं ने कार्तिक माह में तुलसी के महत्व को समझाते हुए गाना गाया। इस दौरान रंभा चतुर्वेदी, भोलानाथ, प्रतिमा, सुरभि, सौम्या, श्रेया चतुर्वेदी, शैलेंद्र चतुर्वेदी, प्रेमनाथ चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे।