फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नव विवाहिता को जलाने की कोशिश

Mon, 20 Nov 2023 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
नव विवाहिता को जलाने की कोशिश
विज्ञापन

-पीटने के बाद ससुरालीजन ने घर से निकाला
संवाद न्यूज एजेंसी

किशनी। गांव नैगवां खिरिया में एक नव विवाहिता को जलाने की कोशिश की गई। पीड़िता ने बचने के लिए कमरा बंद कर लिया। अगले दिन ससुरालीजन ने उसे पीटने के बाद घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की ओर से ससुरालीजन के विरुद्ध कार्रवाई को लेकर थाने में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नेगमा खिरिया निवासी शिवानी उर्फ शिवा कुमारी ने तहरीर दी। बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2023 को अजय देव के साथ हुई है। शादी के कुछ दिन बाद ही अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार पंचायत हुई लेकिन ससुरालीजन नहीं माने। 18 नवंबर को जलती हुई लकड़ी से जलाने की कोशिश की गई। वह कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर जान बचाई। अगले दिन ससुरालीजन ने उसकी पिटाई की और से घर से बाहर निकाल दिया। इसके बाद पीड़िता मायके पहुंची। परिजन के साथ थाने पहुंच कर तहरीर दी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें