फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्मी दुनिया का सच: जो हर लड़की को जानना चाहिए, एटा की प्रिया का संघर्ष; इस तरह मिली अभिषेक संग पहली फिल्म

Tue, 08 Jul 2025 11:55 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

फिल्मी दुनिया में कदम रखना आसान नहीं है। जब बात लड़कियों की आती है, तो माता-पिता के मन में भी तमाम सवाल उठते हैं। उत्तर प्रदेश के एटा जिले की रहने वाली प्रिया ने संघर्ष किया तो पहली फिल्म अभिषेक बच्चन के साथ करने का मौका मिला। 
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन के साथ एटा की प्रिया यादव - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना तैयारी के सपनों की नगरी मुंबई पहुंची प्रिया ने अपनी मेहनत से कामयाबी की दास्तान लिख दी। न सिर्फ अभिनय सीखा, बल्कि लगातार इसमें निखार के लिए संघर्ष किया। इसके दम पर बॉलीवुड में अपनी पहचान पहचान बनाई है। अब उनके पास कई फिल्मों के ऑफर हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सुहागरात पर हुआ कुछ ऐसा...दूल्हा कच्छे पहने ही दुल्हन को छोड़कर भाग गया, तलाश में जुटे घरवाले

 

शहर के सराय मिश्र निवासी सत्यवीर सिंह एटा अर्बन कोऑपरेटिव में वर्तमान में उप महाप्रबंधक हैं। उनकी बेटी प्रिया यादव की प्रारंभिक शिक्षा-दीक्षा एटा में हुई। इंटरमीडिएट के बाद वह दिल्ली चली गईं और दिल्ली यूनिवर्सिटी से कॉमर्स में स्नातक डिग्री हासिल की। उस समय तक उन्हें यह नहीं पता था कि उनका भविष्य अभिनय के क्षेत्र में है। अकाउंटिंग के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए मेहनत कर रही थीं। स्नातक के बाद 2014-15 में एक थिएटर कंपनी के संपर्क में आई और कई नुक्कड़ नाटक किए। यहीं से मन बदला और मुंबई जाने की ठान ली। रुपहले पर्दे की डगर आसान नहीं होती है, यह बात उन्हें वहां जाकर कुछ दिन में ही पता लग गई।

ये भी पढ़ें -  UP: गौरव ने इसलिए चुनी मौत...आठ महीने पहले हुई शादी, पत्नी के बारे में बताई ऐसी बात; फिर रोते-रोते दे दी जान


 

प्रिया ने बताया कि 2017 में मुंबई आ गई। वहां रहने-खाने का कोई ठिकाना भी नहीं था। कपड़ों का केवल एक बैग लेकर वहां पहुंची थीं। अभिनय में भी कोई बहुत अनुभव नहीं था। ऐसे में शुरू में कुछ हताशा हुई। प्रशिक्षण की जरूरत महसूस हुई। एक नए एक्टिंग स्कूल को ज्वॉइन किया और कई प्ले किए। ऑडिशन दिए तो निर्माताओं ने रुचि ली। शुरूआत में शो, एड मिलते गए। भोपाल गैस हादसे पर किया गया शो द रेलवे मैन काफी हिट हुआ था और अभिनय सराहा गया। इसकी कास्टिंग भी बहुत बड़ी थी। वर्तमान में 4 जुलाई को फिल्म कालीधर लापता रिलीज हुई है। इसमें अभिषेक बच्चन की बहन की भूमिका अदा की है। कई फिल्मों के ऑफर उनके पास हैं।

ये भी पढ़ें -   आगरा की नई टाउनशिप: जनहित पोर्टल से करें प्लॉट के लिए ऑनलाइन आवेदन, 1100 रुपये फीस...जानें पूरा तरीका


 
विज्ञापन

बॉलीवुड में एटा का नाम सुनकर चौंकते हैं लोग
प्रिया ने बताया कि मुंबई के अधिकांश लोगों के लिए एटा शहर का नाम ही बिल्कुल अनसुना है। बॉलीवुड तो लोग इसे बिल्कुल ही नहीं जानते। जब शो और फिल्में करनी लगी तो लोग पृष्ठभूमि जानकर चौंकते थे। उन्हें बताना पड़ता था कि आगरा से करीब 80 किमी दूरी पर यह शहर स्थित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें