फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: एक्सप्रेसवे पर आग का गोला बना चलता ट्रक, चालक-परिचालक ने ऐसे बचाई जान

Sat, 13 Apr 2024 10:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ते ट्रक में आग लग गई। आग की लपटों को देख चालक और परिचालक के पसीने छूट गए। समय रहते चालक ने ट्रक रोक लिया और परिचालक संग वहां से निकलकर दूर भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची दमकल ने ट्रक में लगी आग पर काबू पाया। 
 
विज्ञापन
ट्रक में लगी आग। सौजन्य: सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर डौकी थाना क्षेत्र के नरि गांव के पास बृहस्पतिवार की रात को चलते ट्रक में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते ट्रक का गोला बन गया। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


आग का गोला बना ट्रक बृहस्पतिवार की रात आगरा के एत्मादपुर से अस्पताल संबंधी सामान लेकर लखनऊ जा रहा था। आग लगने पर चालक किशन सिंह ने ट्रक को किनारे खड़ा कर दिया और बाहर आकर घटना की सूचना पुलिस को दिया। थानाध्यक्ष डौकी आरपी सिंह, यूपीडा और फायर विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत करने के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके। 


कागारौल में बस स्टैंड पर खड़े मिनी ट्रक में लगी आग
कागारौल कस्बा स्थित बस स्टैंड पर खड़े मिनी ट्रक में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आसपास बने मकानों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। करीब छह महीने पहले भी इसी ट्रक में आग लग गई थी। कागारौल का बस स्टैंड कूड़ा डलाव घर बना हुआ है। आसपास के घरों के लोग यहां घर का कूड़ा डाल जाते हैं। लेकिन जिम्मेदारों का ध्यान इस ओर नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन





 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें