फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों में भीषण टक्कर: डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक, निकालने के लिए बुलानी पड़ी हाइड्रा; तब बची जान

Thu, 02 Jul 2026 10:08 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बेवर थाना क्षेत्र में हाईवे पर दो ट्रकों की भीषण भिड़ंत में एक चालक करीब डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा। पुलिस और ग्रामीणों ने हाइड्रा की मदद से उसे बाहर निकालकर गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा, जबकि हादसे में परिचालक भी घायल हुआ।
विज्ञापन
डेढ़ घंटे तक केबिन में फंसा रहा चालक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसे में पीछे चल रहा ट्रक आगे चल रहे कोयले से लदे ट्रक में जा घुसा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद हाइड्रा की सहायता से चालक को बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के आसान तरीके और काटने पर क्या करें
 

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में बंद होटल के सामने अनपरा से गाजियाबाद जा रहा कोयले से लदा ट्रक अचानक ब्रेक लगने से रुक गया। इसी दौरान पीछे आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर उसमें पीछे से जा टकराया। हादसे में पीछे वाले ट्रक का चालक अमजद खान पुत्र अनवर खान, निवासी थाना शाहगंज, जिला सोनभद्र, केबिन में बुरी तरह फंस गया। वहीं परिचालक अवधेश कुमार पुत्र अमृत लाल, निवासी दौराला, थाना चिल, जिला मिर्जापुर, भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस
 
विज्ञापन

मौके पर पहुंची बेवर पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से राहत कार्य शुरू किया। हाइड्रा मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण हाईवे पर कुछ देर तक जाम लगा रहा।  पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें -   UP: कार में जोरदार धमाका, सीट पर रखे छह लाख रुपये जल गए; नोटों की गड्डियां नहीं बचा सका योगेश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें