फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बरसात में सांपों से रहें सावधान! ये गलतियां पड़ सकती हैं भारी, जानें बचने के तरीके और काटने पर क्या करें

Thu, 02 Jul 2026 09:38 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

बरसात के मौसम में सर्पदंश के मामले बढ़ने की आशंका को देखते हुए एसएन मेडिकल कॉलेज और 18 सीएचसी पर एंटी वेनम इंजेक्शन की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। डॉक्टरों ने लोगों से अपील की है कि तंत्र-मंत्र या बायगीर के भरोसे समय बर्बाद न करें और तुरंत अस्पताल पहुंचकर इलाज कराएं।
विज्ञापन
सांप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बारिश का मौसम शुरू होने वाला है। ऐसे में सर्पदंश का खतरा बढ़ गया है। ऐसे मरीजों के इलाज के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर एंटी वेनम इंजेक्शन की अतिरिक्त व्यवस्था की जा रही है। चिकित्सकों की लोगों से अपील है कि तंत्रमंत्र और बायगीर के इलाज में समय बर्बाद न करें, इससे मरीज की जान का खतरा बढ़ जाता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: फायरमैन जो सिस्टम से लड़ने के लिए बना था 'कॉकरोच', अब जाएगी नौकरी; बर्खास्तगी का मिला नोटिस
 

एसएन प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि इमरजेंसी में हर महीने 10 से 15 मरीज सर्पदंश के आते हैं। बरसात में इनकी संख्या चार से पांच गुना तक बढ़ जाती है। इमरजेंसी में एंटी वेनम इंजेक्शन के इंतजाम हैं। बारिश में मरीजों की संख्या को देखते हुए अतिरिक्त खरीदी भी की जा रही है। सीएमओ डॉ. अरुण श्रीवास्तव ने बताया कि 18 सीएचसी पर एंटी वेनम की व्यवस्था है, डिमांड भी भेज दी है। इससे इनका अतिरिक्त स्टॉक करा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें -  UP: कार में जोरदार धमाका, सीट पर रखे छह लाख रुपये जल गए; नोटों की गड्डियां नहीं बचा सका योगेश


 
विज्ञापन

बायगीर के इलाज से नहीं इंजेक्शन से बचेगी जान
एसएन इमरजेंसी के डॉ. चंद्रप्रकाश गौतम ने बताया कि अधिकांश सर्प जहरीले नहीं होते हैं। जहरीले सर्प दो तरह के हैं। न्यूरोटॉक्सिस होने पर तंत्रिका तंत्र पर असर पड़ता है और लकवा मारने लगता है। ये करैत और कोबरा हैं। हीमोटॉक्सिक होने पर ये शरीर का रक्तसंचार बढ़ा देते हैं। ये वाइपर होते हैं। इनके काटने पर खून का थक्का नहीं जमता और काटे हुए हिस्से से लगातार खून बहता है। ऐसे में काटे हुए हिस्से पर चीरा लगाने, मुंह से जहर चूसने का प्रयास न करें। जहरीले सर्प के काटने पर बायगीर-तंत्रमंत्र के फेर में समय बर्बाद होने से मरीज की जान जा सकती है। ऐसे में नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर एंटी वेनम इंजेक्शन और उपचार कराएं।

ये भी पढ़ें -   UP: अब 'रंग-ए-आगरा' में नहीं काटेंगे मच्छर, 300 की जगह सिर्फ 100 रुपये में देखें लाइट एंड साउंड शो
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें