फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक चालक की ओएचई लाइन की चपेट में झुलसा, मौत

विज्ञापन
कासगंज के रेलवे के मालगोदाम पर ओएचई विधुत लाइन के करंट से मृत ट्रक चालक सचिन यादव का फाइल फोटो - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। रेलवे स्टेशन माल गोदाम पर मंगलवार को एफसीआई के गेहूं की अनलोडिंग के समय ट्रक चालक सचिन (25) पुत्र वीरपाल निवासी नगला बैनी, उझानी बदायूं की ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिक) लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। वह बंदरों को भगाने के लिए मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़े थे।
विज्ञापन

मंगलवार को सहावर गेट मालगोदाम पर मालगाड़ी से एफसीआई के गेहूं की अनलोडिंग की जा रही थी। इसी दौरान बंदरों का झुंड वहां पहुंच गया। बंदर गेहूं की बोरियों को नुकसान पहुंचाने लगे। उन्हें भगाने के लिए सचिन ट्रक के सहारे मालगाड़ी के डिब्बे पर पहुंच गया और ओएचई लाइन की चपेट में आकर झुलस गया। वहां मौजूद लोगों ने उन्हें आननफानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। जब उसकी मौत की सूचना उसके परिजन को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। वह भी कासगंज पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें