फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व प्रधान ओमपाल ने समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

विज्ञापन
कासगंज में भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रधान ओमपाल अपने समर्थकों के साथ । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज/सोरोंजी। पूर्व प्रधान और बहुजन समाज पार्टी नेता ओमपाल सिंह ने मंगलवार को अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी हर्षवर्धन आर्य और भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। उनके साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में राहुल सोलंकी, अमन सोलंकी, विनोद सोलंकी, गौरव सोलंकी रहे। इस दौरान कौशल शाहू, कृष्णकांत वशिष्ठ, बॉबी गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेना, प्रतीक माहेश्वरी आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

सोरोंजी में कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष शैलेंद्र महेरे व उपाध्यक्ष दीपक तिवारी ने भाजपा के ब्रजक्षेत्र अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी के समीप उनके कैंप कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा नमामि गंगे के ब्रज प्रदेश सहसंयोजक रामेश्वर दयाल महेरे ने दोनों का माल्यार्पण कर भाजपा में स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक देवेंद्र राजपूत, बीजेपी जिला उपाध्यक्ष रामगोविंद महेरे, शिवकुमार शर्मा, नीरज शर्मा, अनुराग तिवारी, मनोज शर्मा, बीडी राणा, लटूरी शर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें