थाना सकीट क्षेत्र के गांव कोची डेरा के सामने बुधवार सुबह सड़क किनारे खड़ी बस में पीछे से ट्रक भिड़ गया। इससे बस सवार 6 लोग घायल हो गए। वहीं सड़क पार कर रहा गांव कोची डेरा का रहने वाला 12 वर्षीय हफीजुल ट्रक की चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
हाईवे पर आसपुर के पास टोल प्लाजा बन गया है, जिसके चलते ट्रक सहित तमाम वाहन सकीट मार्ग से होकर गुजरते हैं, जिससे उन्हें टोल प्लाजा का भुगतान नहीं करना पड़ता है। बुधवार सुबह भी एटा से मैनपुरी की तरफ ट्रक को सकीट मार्ग से जा रहा था।
गांव कोची डेरा के पास खड़ी बस से यह ट्रक टकरा गया। हादसे में आसमा (10), सबीना (9), मकबल (30), कुसुमा (8), छोटी (22), मंजो (10) सभी निवासी कोची डेरा घायल हो हुए हैं। इनको मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने ट्रक के चालक व क्लीनर को हिरासत में ले लिया है। बस एक स्कूल प्रबंधक की है। जो कोची डेरा से श्रमिकों को अपने खेत में गेहूं की कटाई के लिए ले जा रहा था। बच्चे श्रमिकों के साथ आ गए थे।