डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि करीम को पकड़ना आसान नहीं था। पुलिस के पास उसकी फोटो नहीं थी। पुलिस केस में चार्जशीट लगा चुकी थी। तीन को सजा भी हो गई थी मगर इनामी अपराधियों की लिस्ट में अब भी करीम का नाम था। उसकी तलाश के लिए टीम लगी। पुलिस ने सबसे पहले उसके रिश्तेदारों के बारे में पता किया।
हाथरस में उसके गांव में जाने पर प्रधान ने बताया कि करीम की मृत्यु हो गई है। वह लिखकर देने के लिए भी तैयार हो गया। वहीं फिरोजाबाद में उसकी बहन से पुलिस ने संपर्क किया। वह भी भाई की मृत्यु के बारे में बताने लगी। जब उसके पत्नी और बच्चों के बारे में पूछा तो कुछ जवाब नहीं दिया। इस पर पुलिस ने उसके घर के आसपास जाल बिछा दिया। बाद में पता चला कि करीम जिंदा है। इस पर थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार त्रिपाठी, एसआई अभिषेक तिवारी, एसआई नीलेश कुमार शर्मा सहित अन्य टीम लगाई थी।
ये भी पढ़ें - रेल यात्री ध्यान दें: 20 दिन के लिए आंशिक निरस्त रहेगी अजमेर इंटरसिटी, इस ट्रेन का बदला गया रूट