मैनपुरी। गोरखपुर में हुई कानपुर के व्यापारी मनीष गुप्ता की मौत से वैश्य समाज सहित व्यापारियों में आक्रोश है। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली को गलत बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बृहस्पतिवार की देरशाम अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के पदाधिकारियों तथा व्यापारियों ने शहर में कैंडल मार्च निकालकर श्रद्धांजलि दी।
कैंडल मार्च में शामिल लोग नगर पालिका स्थित शहीद पार्क में पहुंचे। व्यापारी मनीष गुप्ता को श्रद्धांजलि देते हुए अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहा कि गोरखपुर में व्यापारी की हत्या करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जाना चाहिए। उनका निलंबन ही नहीं उनको जेल भेजा जाना चाहिए। पीड़ित परिवार को सुरक्षा देने के साथ ही आर्थिक मदद बढ़ाई जानी चाहिए। केके गुप्ता, आलोक गुप्ता, पंकज गुप्ता, नरेश जैन, सब्बन बाबा, ज्ञान गुप्ता, राजीव गुप्ता, हर्ष गुप्ता, राजेश गुप्ता, अरविंद गुप्ता, संजय गुप्ता, नीरज गुप्ता, सुशील गुप्ता, सुधीर गुप्ता, अरुण गुप्ता, अनिल गुप्ता मौजूद रहे।
किशनी के मोहल्ला हवेली में रमेश गुप्ता के आवास पर हुई बैठक में विनोद गुप्ता, रामनरेश गुप्ता, सुधीर गुप्ता, विनोद गुप्ता, रमेश चंद्र गुप्ता, आदेश गुप्ता, सोनू गुप्ता मौजूद रहे। कुरावली में कैंडल मार्च निकालकर हत्यारोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई। दिलीप गुप्ता, अश्विनी गुप्ता, ज्ञानेश गुप्ता, अंशुल गुप्ता, सुमित गुप्ता, अंकुर गुप्ता मौजूद रहे।