फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में हरियाली की चादर ओढ़ रही ताजनगरी, प्रशासनिक अफसरों की पत्नियों ने की पहल

Wed, 31 Jul 2019 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
पौधारोपण करते प्रकृति प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हम साल भर प्रकृति से कुछ न कुछ लेते हैं। लेकिन, सावन का महीना ऐसा होता है जब हम प्रकृति को कुछ दे सकते हैं। इसलिए हमें प्रकृति को हरा-भरा रखने और पर्यावरण को संतुलित रखने के लिए पेड़-पौधे लगाने चाहिए। प्रकृति की सुंदरता को बचाने के लिए इस महीने में अधिक से अधिक पौधे लगाएं यह कहना है प्रकृति प्रेमियों का।
विज्ञापन

 
लायंस क्लब प्रयास के पदाधिकारी एवं सदस्य शहर के प्रकृति प्रेमियों को लेकर मंगलवार सुबह नेहरू नगर पार्क में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने पौधारोपण एवं पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पार्क में दर्जनों पौधे रोपे गए। नीम और अशोक जैसे यह ऐसे पौधे हैं जो लम्बे समय तक लोगों को शुद्ध हवा, फल एवं औषधियां प्रदान करते हैं।

सुबह टहलने आने वालों को प्रकृति प्रेमियों ने इन पौधों की देखभाल करने और अपने घरों के आस-पास पौधे रोपने और पर्यावरण सुरक्षा का संकल्प दिलाया। मंडलायुक्त की धर्मपत्नी अर्चना कुमारी ने कहा कि सावन का नाम आते ही मन उमंग और जोश से भर जाता है। मगर सावन की हरियाली तभी बच पाएगी जब हम पौधे लगाएंगे।
विज्ञापन

 

पौधारोपण करते प्रकृति प्रेमी - फोटो : अमर उजाला
जिलाधिकारी की धर्मपत्नी डा. हेमलता ने कहा कि हमारी आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित पर्यावरण मिले, यह हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए इस बार सावन में पौधे जरूर लगाएं। खास तौर पर जन्मदिन, शादी की सालगिरह जैसे अवसरों पर पौधे जरूर लगाएं। 

डीआईजी की धर्मपत्नी शक्ति सिंह ने कहा कि हम सभी के लिए जरूरी है कि पौधे लगाते रहें, इनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी लें। लायंस क्लब प्रयास के अध्यक्ष राजीव अरोड़ा ने कहा कि क्लब पर्यावरण सुरक्षा को लेकर लंबे समय से काम कर रहा है। समय-समय पर पौधारोपण कार्यक्रम क्लब द्वारा आयोजित किए जाते हैं ताकि शहर में हरियाली बढे़ और लोग जागरूक हों।

सचिव आनंद प्रकाश और कोषाध्यक्ष हरीश बत्रा ने कहा कि हरेक व्यक्ति यह संकल्प ले कि वह अपने जीवन में कम से कम पांच पौधे जरूर लगाएगा और पेड़ बनने तक उनकी देखभाल करेगा। क्लब को-आर्डिनेटर अशु मित्तल ने कहा कि आगरा में हरियाली के आवरण को बढ़ाने के लिए इस बार सावन माह खास है।
विज्ञापन

पूरे वर्ष में सावन माह का विशेष महत्व होता है। यह महीना पौधारोपण के लिए सर्वश्रेष्ठ होता है। नेहरू नगर पार्क को माया मित्तल चैरिटेबल ट्रस्ट ने गोद लिया है और पिछले दो वर्षों से यहां हरियाली और सौंदर्यीकरण को काम चल रहा है। संचालन चार्टर्ड सैक्रेटरी विनीत खेरा ने सभी को हरियाली बचाने और बढ़ाने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर चार्टर्ड प्रेसीडेंट संजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष हरीश बत्रा, मीनाक्षी किशोर, प्रिया अरोड़ा, ऋतु प्रकाश, रेखा बत्रा, लवली कथूरिया, शीना कोहली, इंद्र तलरेजा, ऋतु तलरेजा, मोनिका अग्रवाल, राशि गर्ग, नीतू खन्ना आदि मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें