फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ इंटरसिटी से सफर में कम नहीं हो रही परेशानी, बुधवार से कानपुर तक ही चलेगी

Tue, 07 Apr 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन इंटरसिटी एक्सप्रेस के सफर में यात्रियों की परेशानी कम नहीं हो रही है। मेगा ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से ट्रेन को डायवर्ट रूट से संचालित किया जा रहा है। सोमवार को ट्रेन अपने निर्धारित समय 6:31 के बजाय 3 घंटे की देरी 9:31 बजे रवाना हुई। शाम 6:48 बजे तक यह ट्रेन शाहजहांपुर रेलवे स्टेशन से पहले मिरानपुर स्टेशन पर खड़ी रही। इन्हीं दिक्कतों से 2 से 5 अप्रैल तक 51 यात्रियों ने 8780 रुपये का रिफंड कराया है।
विज्ञापन




रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि ट्रेन को मेगा ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से डायवर्ट रूट आगरा फोर्ट-मथुरा-कासगंज-शाहजहांपुर-लखनऊ मार्ग पर संचालित किया जा रहा है। मंगलवार तक ट्रेन डायवर्ट रूट से ही चलेगी।
बुधवार से यात्रियों की परेशानी को देखते हुए आंशिक निरस्तीकरण और प्रारंभिक स्टेशन में बदलाव किया जाएगा। नई व्यवस्था 8 अप्रैल से 13 मई तक प्रभावी रहेगी। संशोधित निर्णय के तहत ट्रेन केवल कानपुर सेंट्रल तक ही संचालित होगी। इस अवधि में कानपुर सेंट्रल से लखनऊ जं. के बीच यह ट्रेन पूरी तरह निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 12179 (लखनऊ जं.-आगरा फोर्ट इंटरसिटी) लखनऊ के बजाय कानपुर सेंट्रल से ही प्रारंभ होगी। इस दौरान लखनऊ जं. से कानपुर सेंट्रल के बीच ट्रेन का संचालन निरस्त रहेगा। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले समय, ठहराव और अन्य जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस एप से जानकारी जरूर कर लें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें