फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: हाईवे पर संभलकर करें सफर, ये गैंग हुआ सक्रिय...टैक्सी चालक के साथ की लूट

Mon, 08 Jul 2024 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

हाईवे पर सफर करने के दौरान थोड़ा सावधान रहें। बदमाशों का ऐसा गैंग सक्रिय है, जो चलती गाड़ियों में लूट की वारदातों को अंजाम दे रहा है। इस गैंग ने नोएडा से मैनपुरी जा रहे टैक्सी चालक के साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया। 
 
विज्ञापन
हाईवे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के पिलुआ थाना क्षेत्र में नोएडा से मैनपुरी जा रहे टैक्सी चालक की कार को अज्ञात दो कार सवारों ने रोक लिया। इसके बाद गाड़ी में तोड़फोड़ कर 6 हजार रुपये लूट लिए।
विज्ञापन


 

मैनपुरी जिले के कुरावली थाना क्षेत्र के गांव गुलाबपुर निवासी जयनेंद्र कुमार की गाड़ी पर पिलुआ थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ के पास रविवार सुबह 4 बजे दो गाड़ियों में सवार 8 युवकों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जयनेंद्र ने बताया कि वह नोएडा में रहकर टैक्सी चलाता है। शनिवार की रात अपने ही गांव के विपिन कुमार के साथ घर जाने के लिए अपनी स्विफ्ट कार से निकला था। अलीगढ़ से रात करीब 2 बजे उसके आगे पीछे दो गाड़ी चलने लगीं। जिनमें करीब 8 लोग सवार थे। दोनों कार सवार लगातार गाड़ी आगे पीछे करते हुए गालीगलौज करते आ रहे थे।

 

पिलुआ थाना क्षेत्र के नगरिया मोड़ पर दोनों गाड़ियां मेरी गाड़ी के आगे लगा दीं। जब मैंने विरोध किया तो गाड़ियों से 8 लोग लाठी-डंडे लेकर उतर आए और मेरी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इसके बाद मेरा गला पकड़कर बाहर खींचने लगे। मेरी गाड़ी में रखे करीब 6 हजार रुपये लूट लिए। मेरे साथ पिटाई की। मौका पाकर मैं गाडी लेकर भागने लगा। इस पर ये लोग भी पीछे अपनी गाड़ी दौड़ाने लगे। विरामपुर के पास मुझे हाईवे पर पुलिस की गाड़ी दिखी, जहां पहुंचकर मैंने अपने साथ होने वाली घटना की जानकारी दी।

 
विज्ञापन

पुलिस के पास मुझे रुकता देख दोनों कार सवार हाईवे पर भाग गए। जिसके बाद मुझे कोतवाली देहात भेजा गया। वहां मुझे बताया कि तुम्हारी घटना पिलुआ थाना क्षेत्र की है। तब मैं पिलुआ थाने में पहुंचा और तहरीर दी। पिलुआ थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि दूसरी गाड़ी वाले किसी का शव लेकर गुड़गांव से आ रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर आपस में विवाद हो गया। दूसरे पक्ष की गाड़ी का नंबर मिलने पर उसके मालिक से बात कर बुलाया है। सामने बैठाकर घटना की पूरी जानकारी कर जांच व कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें