फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज आयेगी टूंडला श्रमिक स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन
टूंडला स्टेशन का जायजा लेते एसडीएम एकता सिंह व डीटीएम समर्थ गुप्ता। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला(फिरोजाबाद)। प्रवासी मजदूरों की घर वापसी के लिए चलाई जा रही श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की शृंखला में मंगलवार शाम आने वाली श्रमिक स्पेशन ट्रेन अब बुधवार सुबह जाएगी। हालांकि श्रमिक एक्सप्रेस ट्रेन के आने को लेकर मंगलवार को रेलवे प्रशासन सहित जिला प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा रहा। शाम के समय रेल और प्रशासनिक अधिकारियों ने स्टेशन पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

आगरा में लगातार केस मिलने पर अब श्रमिक स्पेशल ट्रेनों को टूंडला पर रोका जाएगा। मंगलवार शाम को श्रमिक स्पेशल ट्रेन को टूंडला आना था लकिन व्यवस्थाओं के चलते अब ट्रेन बुधवार सुबह 6:15 पर यहां पहुंचेगी। इस ट्रेन से राजस्थान के श्री गंगानगर में फंसे 151 यात्री टूंडला स्टेशन पर उतरेंगे। इन प्रवासियों को जिला प्रशासन बसों द्वारा आगरा भिजवाएगा। प्रवासी मजदूरों को टूंडला लाने को लेकर बुधवार शाम तैयारियों का जायजा लेने के लिए एसपी सिटी प्रबल प्रताप सिंह, एसडीएम एकता सिंह और रेलवे के डीटीएम समर्थ गुप्ता ने स्टेशन का निरीक्षण किया। सोशल डिस्टेेंसिंग का पालन कराने के लिए गोले बनाए गए। वहीं रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेलवे पुलिस के जवानों ने रेलवे स्टेशन पर घूम कर एक-एक चीज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें