टूंडला (फिरोजाबाद)। दिल्ली रेलखंड पर मितावली रेलवे स्टेशन के निकट सांड़ टकरा गया। इसके चलते सांड का एक बड़ा भाग डाउन लाइन पर भी पहुंच गया। रेल चालक की सूचना पर अप के साथ ही डाउन लाइन लाइन पर आ रहीं ट्रेनों केे रोक दिया गया। इस दौरान शताब्दी व राजधानी एक्सप्रेस सहित आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित रहीं।
भदान रेलवे स्टेशन पर नीलांचल एक्सप्रेस के रेल इंजन खराब होने के बाद दूसरे इंजन से यह ट्रेन शाम 5.55 बजे करीब टूंडला स्टेशन पहुंची थी। यहां से चलकर यह ट्रेन सायं 06.10 बजे मितावली स्टेशन के निकट पहुंची तभी ट्रेन के इंजन से एक आवारा सांड़ टकरा गया। सांड़ के टकराने से उसके चिथड़े उड़ गए।
कुछ भाग ट्रेन के इंजन में फंस गया तो वहीं एक बड़ा भाग डाउन लाइन पर जा गिरा। नियंत्रण कक्ष ने डाउन लाइन पर आ रहीं शताब्दी सहित अन्य ट्रेनों को पीछे रोक दिया गया। इस दौरान ट्रेन करीब 10 मिनट तक खड़ी रही। वहीं इसके चलते डाउन लाइन की नई दिल्ली-कानपुर शताब्दी एक्सप्रेस, डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस और हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनें प्रभावित रहीं।