फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज-बरेली रेलमार्ग छह घंटे रहेगा ब्लॉक, यात्र करने से पहले ये पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। बरेली की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों का आज परेशानियों से दो-चार होना पड़ सकता है। बरेली में अंडरपास के निर्माण को लेकर 6 घंटे का ब्लॉक लिया गया है। जिससे काशीपुर की ओर से आने वाली एक ट्रेन कासगंज नहीं आएगी और कासगंज से लालकुआं की ओर जाने वाली एक ट्रेन बरेली से आगे नहीं जाएगी।
विज्ञापन

अंडरपास निर्माण के कारण जिन ट्रेनों में समय संशोधन किया है उनमें ट्रेन संख्या 05335 जो काशीपुर से सुबह 5:40 बजे चलकर दोपहर 12:50 बजे कासगंज जंक्शन स्टेशन पहुंचती है, यह ट्रेन इज्जतनगर स्टेशन तक ही आएगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 05369 जो कासगंज से सुबह 6:10 बजे चलकर 11:30 बजे लालकुआं पहुंती है, यह ट्रेन सिर्फ बरेली सिटी तक ही जाएगी। ऐसे में यात्रा के लिए यात्री पहले से ही योजना बना लें। जिससे कि उन्हें यात्रा में समस्याओं का सामना न करना पड़े।
ये रहेगा ट्रेन संचालन में बदलाव
ट्रेन संख्या 05335 जो सुबह 5:40 बजे काशीपुर से चलकर कासगंज आती है यह ट्रेन काशीपुर के स्थान पर बरेली से ट्रेन संख्या 05369 बनकर चलेगी। इसी तरह कासगंज से लालकुआं जाने वाली ट्रेन संख्या 05369 कासगंज से न चलकर इज्जतनगर स्टेशन से ट्रेन संख्या 05335 बनकर चलेगी।
विज्ञापन

बरेली में कुदेशिया फाटक पर सीमित ऊंचाई वाले सब-वे का निर्माण होगा। इस कारण 6 घंटे तक ब्लॉक लिया गया है। इसलिए ट्रेनों के संचालन में संशोधन किया गया है। - राजेंद्र सिंह, पीआरओ, इज्जतनगर रेल मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें