रेलवे स्टेशन व यार्ड में नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते रद्द की गईं सात ट्रेनों के स्थान पर दूसरी ट्रेनों के अस्थायी ठहराव दिए हैं। यात्रियों को 20 अक्टूबर तक ये सुविधा मिलेगी।
टूंडला रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराया जा रहा है। इसके चलते ट्रेनों का रेलट्रैक पर दबाव कम करने के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। दिन में चलने वाली इंटरसिटी, तूफान और गोमती एक्सप्रेस से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। यात्रियों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने इन ट्रेनों के स्थान पर कुछ सुपरफास्ट ट्रेनों के ठहराव दिए हैं।
इन ट्रेनों का किया ठहराव
हटिया-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस को रविवार के अतिरिक्त अन्य दिनों में रूरा, फफूंद, इटावा, शिकोहाबाद एवं टूंडला में 12419 गोमती एक्सप्रेस के स्थान पर, 12308 जोधपुर-हावड़ा एक्सप्रेस को फफूंद, झींझक रेलवे स्टेशनों पर 12180 लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्थान पर, 12947 अहमदाबाद-पटना को मंगलवार, गुरुवार, 15631 बाड़मेर -गुवाहाटी को सोमवार, बुधवार, 15635 ओखा-गुवाहाटी को शनिवार एवं 12368 नई दिल्ली-भागलपुर एक्सप्रेस को शुक्रवार के दिन इटावा, झींझक रेलवे स्टेशनों पर 12420 गोमती एक्सप्रेस एवं 13008 तूफान एक्सप्रेस के स्थान पर ठहराव दिया गया है।
26 सितंबर से 20 अक्टूबर तक अस्थायी रूप से इन ट्रेनों का ठहराव दिया है। इससे नॉन इंटरलॉकिंग कार्य भी सुचारु रूप से चल सकेगा तथा यात्रियों को भी परेशानी नहीं होगी। यात्री इन ट्रेनों में सफर कर सकते हैं।
अमित मालवीय, जनसंपर्क अधिकारी, प्रयागराज