फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली से मथुरा तक 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ी डीआरएम स्पेशल

विज्ञापन
कासगंज कछला पुल का निरीक्षण करते डीआरएम - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। इज्जतनगर मंडल के रेल प्रबंधक दिनेश कुमार ने शुक्रवार को बरेली से मथुरा के बीच विंडो निरीक्षण किया। उन्होंने बाया कासगंज रेलपथ का स्पीड ट्रायल भी किया इस दौरान डीआरएम स्पेशल 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ी। विंडो निरीक्षण के अलावा डीआरएम ने रुककर कुछ स्टेशनों और रेल पथ का भी निरीक्षण किया। कछला पर उन्होंने पुल की संरक्षा को गंभीरता से परखा।
विज्ञापन

डीआरएम शुक्रवार निरीक्षण के लिए निकले। बरेली से चलकर उनकी स्पेशल ट्रेन बदायूं स्टेशन पर रुकी। यहां उन्होंने टिकटघर और स्टेशन पर उपलब्ध जन सुविधाओं को गहन निरीक्षण किया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि यात्री सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके बाद डीआरएम की ट्रेन कछला ब्रिज स्टेशन पर रुकी। यहां से डीआरएम अपनी टीम के साथ पैदल कछला पुल पर निरीक्षण को पहुंचे। उन्होंने बारीकी से पुल पर संरक्षा की व्यवस्था देखी।
डीआरएम की स्पेशल ट्रेन वहां से चलकर गति परीक्षण करते हुए बाया कासगंज होकर मारहरा पहुंच गई। मारहरा स्टेशन पर भी डीआरएम ने निरीक्षण किया। डीआरएम की निरीक्षण स्पेशल ट्रेन 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से ट्रैक पर दौड़ी। अगसौली, रति का नगला, मेढ़ू, मथुरा, छावनी स्टेशन पर भी डीआरएम ने निरीक्षण किया। मथुरा छावनी स्टेशन के समीप रेलवे सुरक्षाबल के बैरक और लोको पायलट रनिंग रूम का निरीक्षण किया। अधीनस्थों को निर्देश दिए कि व्यवस्थाएं दुरुस्त रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें