फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर का घंटा बजाते ही मौत: पूजा करने आई महिला शिवालय की चौखट पर गिर गई, जिस तरह गई जान; कांप गए लोग

Mon, 06 Apr 2026 03:28 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

हाईटेंशन लाइन के कारण मंदिर के त्रिशूल और घंटे में करंट फैल गया, जिससे पूजा करने आई महिला की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है और बिजली विभाग की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
मंदिर में महिला की मौत - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के इरादतनगर थाना क्षेत्र के दारापुरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। 11000 वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन मंदिर के ऊपर से गुजर रही थी, जिसके कारण मंदिर के त्रिशूल में करंट आ गया। यह करंट त्रिशूल की सरिया और उससे लटकी लोहे की जंजीर से जुड़े घंटे तक फैल गया।
विज्ञापन


दुर्भाग्यवश, इसी दौरान मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंची 49 वर्षीय पुष्पा पत्नी नीरज बाबू  की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही दुखद मृत्यु हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि यह विद्युत लाइन काफी समय से मंदिर के पास से गुजर रही थी और इसमें किसी अनहोनी की आशंका पहले से ही थी।

इस घटना ने विद्युत विभाग की लापरवाही को उजागर किया है। ग्रामीणों ने तत्काल उच्चाधिकारियों से मामले की जांच और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह हादसा विद्युत सुरक्षा के प्रति गंभीर लापरवाही को दर्शाता है, जिसके कारण एक अनमोल जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें