फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज रूट डायवर्जन देखकर ही आएं ताजनगरी, इन वाहनों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Mon, 24 Feb 2020 12:15 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

ट्रंप के आगरा आगमन पर सोमवार को भारी वाहनों का प्रवेश शहर में नहीं होने दिया जाएगा। ईदगाह बस अड्डा बंद रहेगा। शहर के अंदर भी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा।
विज्ञापन
बाहय डायवर्जन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी को आगरा आगमन के मद्देनजर भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन


इसके साथ ही ईदगाह बस स्टैंड से बसों को संचालन नहीं किया जाएगा। साईं की तकिया से महानगर बसें प्रतापपुरा की तरफ भी नहीं जाएंगी। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा।

- यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे, एनएच-2 से आने वाले वाहन, जिन्हें ग्वालियर जाना है, वह होटल रमाडा होते हुए तोरा चौकी, एकता चौकी से रोहता होते हुए ग्वालियर रोड जाएंगे।
विज्ञापन

- यमुना एक्सप्रेसवे, लखनऊ एक्सप्रेसवे, एनएच-2 से आने वाले वाहन, जिन्हें भरतपुर, राजस्थान जाना है, वो रमाडा होते हुए तोरा चौकी, एकता चौकी, रोहता नहर, ककुआ, दक्षिणी बाईपास, महुअर से किरावली, फतेहपुर सीकरी होते हुए जाएंगे।
- ग्वालियर से आने वाले वाहन, जिन्हें मथुरा और दिल्ली जाना है, वह ककुआ से दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट, एनएच-2 होते हुए रोहता नहर से डायवर्ट कर पथौली नहर होते हुए रुनकता से एनएच-2 से जाएंगे।
- ग्वालियर से आने वाले वाहन, जिन्हें इटावा-कानपुर जाना है, वह रोहता नहर से एकता चौकी सौ फुटा रोड, तोरा चौकी, होटल रमाडा होते हुए जाएंगे।
- भरतपुर, फतेहपुर सीकरी से आने वाले वाहन, जिन्हें लखनऊ, कानपुर, इटावा जाना है, वह महुअर से दक्षिणी बाईपास, रैपुरा जाट से एनएच-2 होकर जाएंगे।
- दिल्ली, मथुरा की तरफ से आने वाले वाहन एनएच-2 से सीधे अलीगढ़, फिरोजाबाद, इटावा, लखनऊ, कानपुर जा सकेंगे। एनएच-2 पर सभी प्रकार के वाहन और जा सकेंगे।
- ईदगाह बस डिपो से परिचालित होने वाली रोडवेज बसें आईएसबीटी से संचालित होंगी।
- एमजी रोड पर चलने वाली सिटी बस भगवान टाकीज से साईं का तकिया के मध्य और अल्ला बख्श चौराहे से ग्वालियर रोड के मध्य चलेंगी।

आंतरिक डायवर्जन - फोटो : Amar Ujala
शहर में भी वाहनों को रूट परिवर्तित करके निकाला जाएगा। सुबह छह से शाम सात बजे तक बिजलीघर से शमसान घाट की ओर वाहन नहीं आने दिए जाएंगे। वाहनों को आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने से निकाला जाएगा। इसके अलावा अन्य मार्गों पर भी यातायात परिवर्तित रहेगा। 

- बालूगंज, बिजलीघर, वाटर वर्क्स, रामबाग, हरीपर्वत की ओर से सदर ग्वालियर रोड, आगरा कैंट स्टेशन की तरफ जाने वाली बाइक, हल्के मोटरयान तारघर चौराहे को क्रॉस कर, नौलक्खा, सदर बाजार होते हुए जाएंगे।
- ग्वालियर रोड सदर, कैंट की तरफ से बालूगंज, बिजलीघर, वॉटरवर्क्स, रामबाग, हरीपर्वत की ओर जाने वाले वाहन टैंक चौराहा से  नामनेर, साईं का तकिया, बालूगंज होते हुए यमुना किनारा से जाएंगे।
- तहसील तिराहे से भोगीपुरा के बीच प्रचलित वनवे ट्रैफिक व्यवस्था नहीं रहेगी। दोनों तरफ के वाहन आ और जा सकेंगे।
- फतेहाबाद, शमसाबाद की ओर से आने वाले हल्के वाहन, जो बालूगंज, बिजलीघर, वाटर वर्क्स, रामबाग, सिकंदरा आना चाहते हैं, वह वाहन रमाडा कट इनर रिंग रोड कुबेरपुर एनएच-2 होते हुए जाएंगे।
- बिजलीघर से श्मशान घाट की ओर वाहन नहीं आने नहीं दिए जाएंगे। बिजलीघर से वाहन आगरा फोर्ट स्टेशन के सामने से होते हुए रेलवे ओवरब्रिज के नीचे से होकर जीवनी मंडी या नए पुल पर चढ़कर जाएंगे।
 
विज्ञापन

खेरिया से ताज तक दोपहर से ही नहीं चलेंगे वाहन 

खेरिया से ताज तक के 15 किमी. के रूट पर दोपहर दो बजे से ही वाहनों की आवाजाही बंद कर दी जाएगी। रूट के पूरी तरह से खाली करा लिया जाएगा। इस रूट पर आने वाले रास्तों पर भी वाहनों को जहां का तहां रोक लिया जाएगा। शाम को सात बजे ट्रंप के वापस चले जाने के बाद ही इन रास्तों को खोला जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें