अपनी पत्नी मेलानिया के साथ डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : Facebook
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर खेरिया हवाई अड्डे से ताजमहल तक का ट्रैफिक ही नहीं, बल्कि ट्रेनें भी थम जाएंगी। उनके काफिले के सराय ख्वाजा रेल ओवरब्रिज से गुजारने के दौरान ट्रेनों को भी थाम दिया जाएगा। इस रूट से आगरा-दिल्ली के बीच की ट्रेनों का आवागमन होता है।
डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को यहां आ रहे हैं। वो पत्नी मेलानिया संग ताजमहल का दीदार करेंगे। अमेरिकी अफसरों ने आगरा आकर ट्रंप की सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है। सोमवार शाम को आगरा पहुंचे अमेरिका की सुरक्षा एजेंसियों के अफसरों ने ताज परिसर में भ्रमण कर जानकारी जुटाई। इसके बाद खेरिया तक का रूट देखा।