फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात माह : बिना हेलमेट हो रही ट्रिपलिंग

विज्ञापन
कासगंज में नदरई गेट क्षेत्र में बिना हेलमेट एक बाइक पर होती ट्रिपल राइडिंग - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। परिवहन एवं यातायात विभाग द्वारा यातायात माह में लोगों को जागरूक करने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। लोग बिना किसी खौफ के नियमों को तोड़ते नजर आ रहे हैं। दो पहिया वाहन चालक बिना हेलमेट फर्राटा भर रहे है। इतना ही नहीं वाहनों पर तीन सवारियां बैठाई जा रही हैं। ऐसे चालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई तक नहीं की जाती।
विज्ञापन

बढ़ते सड़क हादसों को रोकने के लिए नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। परिवहन विभाग इस माह में लोगों को यातायात के नियमों के प्रति जागरूक करता है। इस माह का एक पखवाड़ा समाप्त हो चुका है। इसके बाद भी वाहन चालक नियमों की अनदेखी कर रहे हैं। स्थिति यह है कि नदरई गेट पर दोपहर 1 बजे से 1:15 बजे तक 58 बाइकें गुजरी।
इनमें से 48 बाइक सवार ट्रिपलिंग करते नजर आए। किसी पर भी हेलमेट नहीं था। माल गोदाम चौराहे से 1:15 से 1:30 बजे तक 42 बाइकें गुजरीं। इनमें से 32 पर ट्रिपलिंग हो रही थी। इस संबंध में एआरटीओ राजेश राजपूत ने बताया कि यातायात माह में लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें