फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश मेला : आगरा में शाम से ही सड़कों पर लगा जाम, आज भी रहेगी दिक्कत, हाईवे पर वाहनों की नो एंट्री

Mon, 01 Aug 2022 09:00 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

कैलाश मेले को देखते हुए दिल्ली हाईवे पर गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सिकंदरा मंडी तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित हैं। इस क्षेत्र में मेले की दुकानें लगी हैं। भारी वाहनों की एंट्री नहीं है। 
विज्ञापन
हाईवे पर यातायात बंद होने के कारण लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के कैलाश मंदिर पर मेले को लेकर पुलिस के डायवर्जन से रविवार शाम को शहर के कई इलाकों में जाम लग गया। गुरुद्वारा गुरु का ताल ओवर ब्रिज पर सैकड़ों वाहन फंस गए। इनमें एंबुलेंस और सवारी वाहन भी शामिल थे। यहां के अलावा अंदरूनी इलाकों में भी लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पुलिस के इंतजाम भी फेल हो गए।

विज्ञापन

 
शाम तकरीबन पांच बजे से पुलिस ने गुरुद्वारा गुरु का ताल के सामने हाईवे पर बैरियर लगाए थे। इसके बाद वाहनों को ओवरब्रिज से कैलाशपुरी मार्ग और आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर 12 से निकाला जा रहा था। शाम को गुरुद्वारा गुरु का ताल में रविवार होने की वजह से लोगों की संख्या अधिक थी। वहीं मेले में जाने वाले वाहन भी अधिक थे। इससे कुछ देर में ही जाम लगने लगा। ओवरब्रिज पर वाहनों की लाइन लग गई। इसमें एंबुलेंस, सवारी वाहन फंस गए। रात तकरीबन आठ बजे तक यही दिक्कत रही।

इससे पहले दोपहर में लेखपाल परीक्षा छूटने की वजह से जाम लगा। रामबाग से सूरसदन तिराहे तक वाहनों की लाइन लगी रही। लोगों को तकरीबन एक घंटे तक समस्या का सामना करना पड़ा। वाहन रेंग-रेंगकर निकल रहे थे। इसके अलावा मेले को लेकर कारगिल पर वाहन रोके जाने की वजह से बोदला, लोहामंडी, शाहगंज आदि इलाकों में जाम लग गया।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

रात तक रहेगी व्यवस्था

  • सिकंदरा सब्जी मंडी से गुरुद्वारा गुरु का ताल के बीच, कारगिल तिराहे से सिकंदरा तिराहे की तरफ, कैलाश मोड़ से कैलाश मंदिर तक, भावना टावर तिराहे से गुुरु का ताल तक, आईएसबीटी के सामने हाईवे, गुरु का ताल से सिकंदरा सब्जी मंडी तक सभी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
  • आगरा से मथुरा की ओर जाने वाले हल्के वाहन कारगिल तिराहे से पश्चिमपुरी चौकी चौराहा, शास्त्रीपुरम, यूपीएसआईडीसी मार्ग और बोदला चौराहा, मारुति स्टेट चौराहा, बिचपुरी रोड, शास्त्रीपुरम, यूपीएसआईडीसी मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
  • मथुरा से आगरा आने वाले हल्के वाहनों को अरतौनी पुल के नीचे से डायवर्ट कर अपने गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।
  • मथुरा की ओर से आगरा ईदगाह बस स्टैंड एवं अन्य आगे के जनपदों को जाने वाली रोडवेज बसें दक्षिणी बाईपास रैपुरा जाट से ग्वालियर रोड से रोहता चौराहा होकर पीडब्लूूडी चौराहे से भेजा जाएगा।
  • फिरोजाबाद, लखनऊ, दिल्ली, एटा, अलीगढ़ आदि की ओर से आईएसबीटी बस स्टैंड आने वाली बसें रामबाग से एनएच-19 होकर आईएसबीटी बस स्टैंड तक आ सकेंगी। इसी मार्ग से वापस उक्त जनपदों के लिए जाएंगी।
  • अछनेरा, किरावली की ओर से रुनकता पुल के नीचे से होकर आगरा जाने वाले भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें