फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: उत्तरी बाईपास पर बढ़ा यातायात, वाहनों का शुरू हुआ सर्वे

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा।
विज्ञापन

उत्तरी बाईपास पर वाहन रफ्तार भर रहे हैं। रोजाना कितने वाहनों का आवागमन हो रहा है, इसका नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) ने सर्वे भी शुरू कर दिया है। इसकी रिपोर्ट सरकार को भी भेजी जाएगी। इसके आधार पर ही टोल प्लाजा भी तय होगा।
विज्ञापन

एनएचएआई के परियोजना निदेशक संदीप यादव ने बताया कि मथुरा के रैपुरा जाट से खंदौली के लिए 14 किमी का उत्तरी बाईपास 4 दिसंबर से शुरू हो गया है। इससे खंदौली के बीच की 30 किमी की दूरी कम हो गई है। अब महज 20 मिनट में ही खंदौली पहुंच रहे हैं। पहले लोगाें को सिकंदरा, रामबाग और टेढ़ी बगिया से होकर गुजरना पड़ता था। इसकी दूरी करीब 45 किमी थी, जाम के कारण इसे पूरा करने में घंटे भर का समय लग जाता था। लोगों को जाम की परेशानी भी नहीं झेलनी पड़ रही है। एनएचएआई की टीम ने उत्तरी बाईपास से गुजरने वाले वाहनों का सर्वे शुरू कर दिया है। इसमें ये देखा जा रहा है कि हाईवे से हल्के और भारी वाहनों की संख्या कितनी है। ये सर्वे करीब महीने भर तक चलेगा। इसके बाद इसकी रिपोर्ट मुख्यालय भेज दी जाएगी। इसके आधार पर ही उत्तरी बाईपास पर टोल प्लाजा स्थापित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें