आगरा। विकास भवन में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह ने विभिन्न विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। बैंकों में ऋण आवेदन के मामले लंबित होने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने बैंकों के प्रतिनिधियों से कहा कि समीक्षा कर एक सप्ताह के अंदर लाभार्थियों को ऋण उपलब्ध कराएं।
बैठक में नेडा, मत्स्य विभाग, पशुपालन, कृषि, उद्यान विभाग के अधिकारियों ने अपने-अपने विभाग की योजनाओं के लिए चयनित पात्रों के ऋण आवेदन बैंकों में लंबित होने की जानकारी दी। बताया गया कि नेडा की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, उद्यान विभाग की प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना, कृषि विभाग की फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड के कार्य लटके हुए हैं। ऐसा ही हाल मत्स्य और पशुपालन विभाग की योजनाओं का है। सीडीओ ने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में चल रहे स्वयं सहायता समूह के आवेदकों के मामले प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए।