फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा में हादसा: श्रमिकों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, नीचे दब गए लोग...मची चीख-पुकार; देखें वीडियो

Thu, 03 Jul 2025 10:11 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

फतेहपुर सीकरी में टीकरी रोझौली मार्ग पर मजदूरों से भरी ट्रॉली पलट गई। ट्रॉली ने नीचे श्रमिक दब गए। चीख पुकार सुन आए लोगों ने मदद की। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 
 
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के फतेहपुर सीकरी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम टीकरी से रोझोली में धान की रोपाई के लिए जा रहे श्रमिकों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। कुछ महिलाएं और पुरुष ट्रॉली के नीचे दब गए। लोगों ने सभी को बाहर निकाला। उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया गया। 
विज्ञापन



मिली जानकारी अनुसार विमला देवी सुनीता शीला कुमार देवी मछला सोलंकी सुखी सुमन सीमा और लगभग 15-16 महिला-पुरुष मजदूर ग्राम टिकरी से रोज होली में विक्रम बाबा के खेत में धान की रोपाई के लिए सुबह लगभग 8:00 बजे ट्रैक्टर ट्रॉली से जा रहे थे। ट्रैक्टर को योगेश पुत्र विक्रम सिंह चल रहा था। टीकरी से लगभग 1 किलोमीटर आगे जाकर ही यकायक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत में पलट गई, जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई।

 पीछे से आ रहे दूसरे ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार मजदूरो ने ट्रॉली के नीचे दबे महिला मजदूरों को बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें