फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का खेल: सरकारी जमीन पर ले डाली पेट्रोल पंप की एनओसी, FIR दर्ज करने की है तैयारी

Thu, 03 Jul 2025 09:47 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

सरकारी जगह पर ही पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकारी विभागों की आंखों में धूल झाेंककर राजस्व सहित कई विभागों से एनओसी ले ली।
 
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृंदावन के सुनरख मार्ग पर सरकारी जगह पर ही पेट्रोल पंप खोलने के लिए सरकारी विभागों की आंखों में धूल झाेंककर राजस्व सहित कई विभागों से एनओसी ले ली। सरकारी जगह पर कब्जे की जानकारी डीएम को हुई तो उन्होंने इस मामले में एसडीएम से जांच कराई। पूरी नपत कराई गई और पेट्रोल पंप सरकारी जगह में निकला तो अधिकारियों ने उसके निर्माण पर महाबली चलवा दिया। अब उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


डीएम सीपी सिंह ने इस मामले में बताया कि पिछले दिनों इस जमीन के बारे में जानकारी हुई कि सरकारी जगह पर पेट्रोप पंप का निर्माण किया जा रहा है। योगेंद्र पाल सिंह पुत्र देवेंद्र पाल सिंह ने करीब 50 करोड़ रुपये से अधिक की सरकारी जगह कब्जा रखी थी। इसकी पूरी जांच कराई गई। एसडीएम के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया।

जिसने पूरी जांच पड़ताल के बाद सरकारी जगह को कब्जामुक्त कराया। उसके बाद उसके पक्के निर्माण के अतिक्रमण को तोड़ा गया। इस मामले में अब एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी। वहीं पंप की एनओसी भी कैसिंल की जाएगी। साथ ही पंप कंपनी को इसके बावत नोटिस भेजा जाएगा। सरकारी जगहों पर किसी भी तरह से कब्जा किया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें