फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Metro: भूमिगत दो स्टेशनों पर बिछीं दोनों ओर की पटरियां, माह के अंत तक हो जाएगा कार्य

Thu, 25 Jan 2024 12:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी आगरा में मेट्रो के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। भूमिगत  दो स्टेशनों तक दो किमी से अधिक दोनों ओर की पटरियां बिछ गई हैं। अब केवल एक किमी की दूरी रह गई है।

 
विज्ञापन
आगरा मेट्रो का डिपो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा मेट्रो ट्रेन के भूमिगत दो स्टेशनों तक दो किमी से अधिक दोनों ओर की पटरियां बिछ गई हैं। अब केवल एक किमी की दूरी रह गई है। इसका कार्य माह के अंत तक पूरा हो जाएगा। दीवारों समेत अन्य कार्य की फिनिशिंग भी चल रही है।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल काॅरपाेरेशन (यूपीएमआरसी) के उप महाप्रबंधक पंचानन मिश्रा ने बताया कि पहले कॉरिडोर में 13 स्टेशन हैं। ताज पूर्वी से जामा मस्जिद स्टेशन के बीच मार्च में उद्घाटन होगा। इसमें से ताज पूर्वी गेट, बसई और फतेहाबाद स्टेशन एलिवेटेड हैं और ये पूरी तरह से तैयार हैं। इन पर मेट्रो ट्रेन को अधिकतम 90 किमी प्रति घंटे की गति से चलाया भी जा चुका है।

इसके अगले तीनों स्टेशन ताजमहल, आगरा फोर्ट और जामा मस्जिद स्टेशन भूमिगत हैं, जिसमें ताजमहल से दो किमी से अधिक दूरी पर दूसरी ओर की पटरी भी बिछ गई है। इसमें सिग्नल समेत फिनिशिंग कार्य भी किए जा रहे हैं। 31 जनवरी तक जामा मस्जिद स्टेशन तक दूसरी ओर की पटरी का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके बाद दोनों ओर से मेट्रो ट्रेन का अधिकतम गति से ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें