फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Taj Mahal: गर्मी से ताजमहल में बुरा हाल... विदेशी समेत दो पर्यटक घायल, गश खाकर गिर पड़े; सात पड़ गए बीमार

Tue, 08 Apr 2025 12:22 AM IST
अरुन पाराशर अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

गर्मी का प्रकोप ताजमहल आने वाले पर्यटकों पर आफत बनकर टूट रहा है। स्मारक भ्रमण के दाैरान पर्यटकों की तबियत बिगड़ रही है। वह चक्कर खाकर गिर रहे हैं। इससे उन्हें चोट भी लग रही है।
विज्ञापन
ताज में चोटिल हुए पर्यटक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पारा बढ़ने से ताजमहल-आगरा किला देखने आ रह पर्यटकों की हालत बिगड़ रही है। सोमवार को चक्कर खाकर गिरने से स्विट्जरलैंड की पर्यटक घायल हो गई। एक पर्यटक के पैर में पश्चिमी गेट पर चोट लग गई। गर्मी से सात चक्कर खाकर गिर पड़े।
विज्ञापन


 

दोपहर को स्विट्जरलैंड की गैनीना (33) ताजमहल देख रही थीं। गर्मी के कारण वह अचानक लड़खड़ाकर गिर पड़ीं। इससे ठुड्डी में चोट लग गई और खून बहने लगा। उन्हें डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिलाकर निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 

पश्चिमी गेट पार्किंग के पास भी पर्यटक के गिरने से पैर में चोट लग गई। डिस्पेंसरी में ड्रेसिंग की गई। महाराष्ट्र के जहीरुद्दीन, हाथरस के राजवीर सिंह, 5 साल की बच्ची, 32 साल महिला को चक्कर खाकर गिर पड़े। इनको ओआरएस का घोल पिलाया गया।

 
विज्ञापन

आगरा किला में भी 3 पर्यटकों की हालत खराब हो गई। इनको गर्मी के कारण घबराहट होने लगी। प्राथमिक उपचार के बाद इनकी हालत सामान्य हुई। वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेई ने बताया कि विदेशी पर्यटक समेत दो के चोट लगी, इनको तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें