फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में पानी की किल्लत: बूंद-बूंद को तरसे पर्यटक, मुख्य गुंबद की बत्ती गुल, कई विदेशियों की बिगड़ी तबीयत

Wed, 24 May 2023 01:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

ताजमहल का दीदार करने पहुंचे पर्यटकों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ा। पर्यटक पीने के लिए बूंद-बूंद पानी को तरस गए। इसके चलते गर्मी में सीआईएसएफ जवान सहित कई विदेशियों की तबीयत बिगड़ गई। 

 
विज्ञापन
ताजमहल परिसर में पानी के लिए जूझते पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा स्थित ताजमहल में मंगलवार को पर्यटक पानी के लिए तरस गए। सुबह आठ बजे के करीब शाही मस्जिद के पास लगे वॉटर प्लांट को बिजली सप्लाई करने वाली केबल फुंक गई। मुख्य गुंबद की भी बत्ती गुल हो गई। दोपहर करीब दो बजे प्लांट दोबारा चालू हुआ। इस दौरान भीषण गर्मी से गुजरात से आई महिला, एक सीआईएसएफ जवान सहित आठ पर्यटकों की स्मारक के अंदर तबीयत बिगड़ गई।

विज्ञापन


ताजमहल में सुबह आठ बजे वॉटर प्लांट और मुख्य गुंबद को बिजली सप्लाई करने वाली केबिल बर्स्ट हो गई। करीब 10 बजे पर्यटकों की तादाद बढ़ी, तो पानी के लिए हाहाकार मचने लगा। स्मारक के अंदर ठंडे पानी का एकमात्र प्लांट है। मेहमान खाने की तरफ लगे पानी के नलों से गरम पानी निकल रहा था।

नल से पानी गायब. ताजमहल के सामने बने गड्ढे में भरे कैलते पानी से मुंह में छींटे मारतीं महिला पर्यटक - फोटो : अमर उजाला

विदेशी पर्यटकों की बिगड़ी तबीयत 

यहां दोपहर एक बजे प्यास से व्याकुल होकर गुजरात से आई महिला पर्यटक सेंट्रल टैंक के पास बेहोश होकर गिर पड़ी। गिरने से पैर में चोट लग गई। एक सीआईएसएफ जवान को मस्जिद के पास चक्कर आ गए। विदेशी पर्यटक भी गर्मी और प्यास से बेहाल हो गए। दो विदेशी पर्यटकों की तबियत बिगड़ने पर उन्हें रॉयल गेट पर विश्राम कराया गया। उन्हें ग्लूकोज दिया। सीआईएसएफ जवान को एबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़ेंः-  UPSC CSE Result: दिव्यांगता को मात दे सूरज तिवारी ने हासिल की 917वीं रैंक, बोले- कुछ भी हो न हारें हिम्मत

पानी भरने और ठंडा होने में समय लगता है

ताजमहल के वरिष्ठ संरक्षण सहायक प्रिंस बाजपेयी का कहना है कि सुबह 11 बजे करीब बिजली सप्लाई शुरू हो गई थी। सबमर्सिबल से प्लांट में पानी भरने और फिर ठंडा होने में समय लगा होगा। उन्होंने बताया कि केबल फुंंक जाने से पानी की समस्या कुछ देर रही थी।
विज्ञापन

मुख्य गुंबद के लिए चलाने पड़े इन्वर्टर

मुख्य गुंबद तक ब्रिटिश काल की भूमिगत बिजली लाइन बिछी है। वॉटर प्लांट के लिए बिजली सप्लाई करने वाली केबल से ही मुख्य गुंबद के लिए बिजली सप्लाई होती है। केबल फुंक जाने के कारण ताजमहल की मुख्य गुंबद तक बत्ती गुल हो गई। आनन-फानन में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) कर्मियों ने इन्वर्टर से मुख्य गुंबद में सप्लाई शुरू कराई

यह भी पढ़ेंः-  Mathura Accident News: पेड़ से टकराई ईको कार, चार लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

गार्डन में फोटो खिंचाने के लिए हंगामा

दिल्ली से परिवार के साथ आए सीआईएसएफ के जवान और एएसआई कर्मियों के बीच ताजमहल के अंदर गार्डन में फोटो खिंचाने के मुद्दे पर मंगलवार को जमकर हंगामा हुआ। गाली-गलौच के बाद मारपीट की नौबत आ गई। सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ कर्मियों ने बीच-बचाव कराया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें