फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehpur Sikri: बुलंद दरवाजे पर सैलानियों ने पकाया पुलाव, लापरवाही बरतने पर दो सुरक्षाकर्मी हटाए गए

Mon, 15 Jul 2024 11:50 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

 विश्व धरोहर स्मारक में लापरवाही बरतने की हद है। यहां बुलंद दरवाजे पर सैलानियों ने पुलाव पकाया। इस मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एएसआई ने कार्रवाई करते हुए दो सुरक्षाकर्मी हटा दिए हैं।
 
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी स्थित बुलंद दरवाजा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व धरोहर स्मारक फतेहपुर सीकरी के बुलंद दरवाजा परिसर के बरामदे में सिलिंडर लगाकर गैस के चूल्हे पर भगोने में पुलाव पकाकर खा रहे सैलानियों का एक वीडियो वायरल हुआ है। स्मारक में खाना पकाना प्रतिबंधित है। वीडियो वायरल होने पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने सुरक्षा में तैनात एसआईएस के जवानों को ड्यूटी से हटा दिया।
विज्ञापन


रविवार को ताजमहल की सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मुख्य गुंबद पर ड्रोन उड़ा तो सीकरी में दरगाह परिसर में चूल्हा जलाकर पुलाव पकाया गया। अजमेर के जायरीन की भीड़ रविवार को जियारत के लिए सीकरी दरगाह परिसर में उमड़ी। इसी दौरान जायरीन के एक समूह ने बुलंद दरवाजा परिसर के बरामदे में गैस सिलिंडर जलाकर चूल्हे पर भगोने में पुलाव बनाकर परोसा।

 

इसका किसी ने दोपहर को वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुरातत्व विभाग के अधिकारी सक्रिय हुए। उन्होंने जायरीन को तलाश किया मगर वह दरगाह परिसर में कहीं नहीं मिले। इसके बाद जांच में सुरक्षाकर्मियों की लापरवाही पाई गई। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के संरक्षण सहायक दिलीप सिंह ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर एसआईएस के दो जवानों को हटा दिया गया है। सीकरी परिसर में खाना बनाना प्रतिबंधित है। कड़ी कार्रवाई करने के लिए उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जा रही है।

 
विज्ञापन

दरगाह परिसर में सज रहीं दुकानें
जायरीन के आने पर फतेहपुर सीकरी दरगाह परिसर में दुकानें भी सज रही हैं। स्थानीय लोग यहां पर्यटकों को सामान बेच रहे हैं। एएसआई के संरक्षण सहायक ने थाना पुलिस को इस मामले में कार्रवाई के लिए लिखा है, लेकिन कोई कार्रवाई नही की गई। एएसआई के सीसीटीवी कैमरों में सभी व्यावसायिक गतिविधियां कैमरे में कैद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें