फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये तो हद हो गई: ताज के पास पर्यटकों की दबंगई, दुकानदार को पीटा; जानें क्या था विवाद

Mon, 21 Aug 2023 10:18 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा

सार

ताज के पास पर्यटकों की दबंगई का मामला सामने आया है। यहां पर्यटकों ने एक दुकान के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। दुकानदार ने विरोध किया तो उसकी जमकर पिटाई की। उसे किसी तरह लोगों ने बचाया। 
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में ताजमहल देखने आए हरियाणा के पर्यटकों का पूर्वी गेट के पास कार खड़ी करने को लेकर दुकानदार से विवाद हो गया। आरोप है कि पर्यटकों ने दुकानदार की पिटाई कर दी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ गया। इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तीन पर्यटकों का शांति भंग में चालान कर दिया।

यहां पर हुआ विवाद

थाना ताजगंज के प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र शंकर पांडेय ने बताया कि पूर्वी गेट के पास यलो जोन में थाने की तरफ जाने वाले रास्ते पर राशिद खान की पेठे की दुकान है। दोपहर में हरियाणा के जींद निवासी संदीप कुशवाहा, राजेंद्र सिंह उर्फ राजा और हिसार निवासी कृष्ण चौधरी कार से आए थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  दरोगा की टोपी ने पहुंचाया जेल: युवक ने व्हाट्सएप पर लगाया था स्टेटस, फोटो वायरल होते ही पुलिस ने दबोचा
 

दुकान के सामने खड़ी की थी कार

वह राशिद खान की दुकान के सामने अपनी कार खड़ी करने लगे। दुकानदार ने मना किया। इस पर उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी। गाल पर थप्पड़ भी मारा, जिससे उनके चश्मे से चोट लग गई। इस पर लोग जुट गए। उन्होंने पर्यटकों को पकड़ लिया। पुलिस के हवाले कर दिया।
 

दर्ज हुआ मुकदमा

मामले में राशिद ने मारपीट, गालीगलौज और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया है। उधर, पुलिस की पूछताछ में पर्यटकों ने बताया कि वह ताजमहल देखने आए थे। इसके बाद आगरा किला देखना चाहते थे। इसके लिए रास्ता पूछ रहे थे। दुकानदार ने उनके साथ आए वृद्ध को गिरा दिया। इसलिए कहासुनी हो गई थी। मारपीट का आरोप गलत है।

ये भी पढ़ें -  चीनी शख्स की तलाश: ऑनलाइन फुटबाल बैटिंग एप से  की तीन करोड़ की ठगी, गिरफ्तारी के लिए टीम गठित
 
विज्ञापन

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

हालांकि मारपीट करते तीनों आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। दुकानदार का कहना था कि कार से उतरते समय बुजुर्ग नाली में पैर जाने की वजह से गिर गया था। उसे गिराने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें