1- नवरात्र का आखिरी दिन, भंडारा और मौत: दामाद और ससुर की दर्दनाक हादसे में गई जान, एक पल में उजड़ गई दुनिया
आगरा-इटावा स्टेट हाईवे पर बसई अरेला के बांके की ठार गांव के पास एक भीषण सड़क हादसे में ससुर और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आने से मंहगोली के श्रीनिवास (60) और उनके दामाद बड़ागांव के राजेश (42) की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा मातारानी के भंडारे में शामिल होने जा रहे दोनों लोगों के लिए काल साबित हुआ, जिससे दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल गईं...
पढ़ें पूरी खबर
2- दशहरा पर कड़ा पहरा: रावण दहन स्थलों पर पुलिस और पीएसी तैनात, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्जन
दशहरा पर रामलीला मैदान, सेंट जोंस, दिगनेर और छावनी में रावण दहन किया जाएगा। यहां पुलिस, पीएसी और फायर ब्रिगेड को लगाया गया है। भीड़ प्रबंधन के लिए आयोजनकर्ताओं को उचित इंतजाम की हिदायत दी गई है। उधर, दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए भी इंतजाम किए गए हैं। घाटों पर बैरिकेडिंग कर गोताखोरों को भी लगाया गया है...
पढ़ें पूरी खबर
3- यूपी: यमुना एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक में घुसी कार, युवक की मौत; तीन दोस्त अस्पताल में भर्ती
यमुना एक्सप्रेसवे पर सोमवार की रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें नोएडा से आगरा की ओर जा रही एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। इस भीषण हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग घायल हो गए...
पढ़ें पूरी खबर
4- मथुरा:छाता शुगर मिल के लिए हंगामा, पुलिस से भिड़ गए किसान; सामने आया वीडियो
मथुरा के छाता शुगर मिल में पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पुलिस प्रशासन ने आंदोलनकारियों के पुतले का बैनर हटाया, जिसके बाद महिला और पुरुषों ने जमकर विरोध किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर शांत कराया। घटना के दौरान मौके पर विरोध का माहौल देखने को मिला...
पढ़ें पूरी खबर
5- फिरोजाबाद: ग्राफिक्स की दुकान में भीषण आग, 12 लाख का सामान जलकर राख; दमकल पहुंचने से पहले बुझाई आग
फिरोजाबाद के थाना दक्षिण क्षेत्र के कटरा पठानान में मंगलवार तड़के एसके ग्राफिक्स की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटों में चार से पांच कंप्यूटर, प्रिंटर, हार्डडिस्क, एसी, कैमरा, फर्नीचर और कागज समेत अन्य सामान जल गया। दुकानदार ने करीब 10 से 12 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान लगाया है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। दुकानदार ने स्थानीय लोगों की मदद से अग्निशमन सिलेंडर और पानी से करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दमकल की गाड़ी पहुंचने से पहले ही आग बुझा ली गई...
पढ़ें पूरी खबर