बताया जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज में श्रद्धा के साथ एक युवक और एक युवती भी दिखाई दे रहे हैं। होटल के रजिस्टर में युवक का नाम देवराज यादव दर्ज होने की बात सामने आई है। इससे पहले सूत्रों के हवाले से श्रद्धा के साथ उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर दानिश के मौजूद होने का दावा किया गया था। हालांकि, उनके साथ मौजूद लोगों की पहचान को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
रिपोर्ट के मुताबिक, जब आगरा एसटीएफ और लखनऊ क्राइम ब्रांच की टीमें होटल पहुंचीं, तब तक श्रद्धा और उसके साथ मौजूद लोग वहां से जा चुके थे। अब सवाल उठ रहा है कि श्रद्धा आगरा क्यों पहुंची थी और उसके साथ होटल में ठहरे लोग कौन थे। कारोबारी शिवा शर्मा की मौत के मामले में पुलिस श्रद्धा दुबे की तलाश कर रही है। होटल में उसके ठहरने और साथ मौजूद लोगों से जुड़ी जानकारी की आधिकारिक पुष्टि अभी स्पष्ट नहीं है।